-सीएम आवास पर आयोजित कार्यक्रम में 'चार वर्ष की यात्रा अखण्ड.आगे बढ़ता उत्तराखंड' का विमोचन

-सीएम बोले, सरकार की नीतियों का केंद्र बिंदु रहा है आम आदमी

-सीएम ने प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय सहित कांग्रेसी नेताओं का किया सम्मान

DEHRADUN: सरकार की सफलता के लिए जनसमर्थन व जनसंवाद आवश्यक है। इसमें सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक व मीडिया से जुड़े लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हमारी कोशिश है कि उत्तराखंड सबकी परवाह करने वाले राज्य के तौर पर दिखे। रविवार को न्यू कैंट रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका 'चार वर्ष की यात्रा अखण्ड.आगे बढ़ता उत्तराखंड' का विमोचन किया गया। इस मौके पर सीएम हरीश रावत ने कहा कि शुरू से ही हमारी सरकार की नीतियों का केंद्र बिंदु आम आदमी रहा है। उन्होंने इस मौके पर राज्य की जनता, सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं, प्रबुद्धजनों, विभिन्न राजनीतिक दलों, अपनी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय व पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी संजय कपूर को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। सीएम ने सीएस शत्रुघ्न सिंह को भी पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री मंत्री दिनेश अग्रवाल, हरीशचंद्र दुर्गापाल, प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, विधायक सुंदरलाल मंद्रवाल, शैलारानी रावत, सरिता आर्य, हेमेश खर्कवाल, सीएस शत्रुघ्न सिंह, अपर मुख्य सचिव एस राजू, सचिव विनोद शर्मा सहित दायित्वधारी व अधिकारी उपस्थित थे। संचालन अपर निदेशक सूचना डा। अनिल चंदोला ने किया।

::क्या कहा सीएम ने:::

- पिछले तीन सालों की तर्ज पर इस वर्ष भी हमारे बजट का बड़ा हिस्सा वंचित, पिछड़े, गरीब, दलित, अल्पसंख्यक व जरुरतमंद तबके को समर्पित।

-ख्0क्ख् में जहां केवल क्.7भ् लाख व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा की पेंशनें मिल रही थीं, बढ़कर म्.भ् लाख हो गई है।

-इस वर्ष के बजट के क्रियान्वयन के बाद आंकड़े में एक लाख का इजाफा हो जाएगा।

- ड्रापआउट बच्चों के लिए स्किल डेवलपमेंट की व्यवस्था की जा रही है।

-ख्0क्क्-क्ख् में हमारी प्रति व्यक्ति आय 78 हजार रुपए थी जो कि अब बढ़कर एक लाख भ्भ् हजार रुपए से ज्यादा हो गई है।

- अर्धकुम्भ के अतिरिक्त पूरे प्रदेश में पिछले एक वर्ष के दौरान एक करोड़ यात्री व पर्यटक उत्तराखंड पहुंचे।

-चारधाम यात्रा पर क्0 लाख से अधिक श्रद्धालु आए।

-तिरूपति की तर्ज पर केदारनाथ का सुनियोजित विकास किया जा रहा है।

-भ्0 हजार किसान दुग्ध बोनस से लाभान्वित हुए हैं। राज्य में दूध उत्पादन में क्भ् प्रतिशत वृद्धि।

-इस वर्ष हम भ्00 नई सड़कों पर काम प्रारम्भ करने जा रहे हैं।

- ख्00 से ज्यादा स्कूलों को अनुदान सूची में लिया गया।

- जिला योजना में लगभग क्00 प्रतिशत राशि का उपयोग किया जा रहा है।

- लोक निर्माण विभाग में ख्007 में जहां केवल ब्भ्0 करोड़ का बजट था , वह अब लगभग ख्ब्00 करोड़ का हो गया है।

-अपने पूर्व सैनिकों, स्वतंत्रता संग्राम सैनिकों व राज्य निर्माण आंदोलनकारियों के लिए काफी कुछ करने का प्रयास कर रहे हैं।

फोटो:---सीएम कांग्रेस नाम से है

Posted By: Inextlive