- सिटी में धूमधाम से मनायी गई भगवान बुद्ध की जयंती

- रैली व शोभा यात्रा निकालकर दिया शांति व प्रेम का संदेश

ALLAHABAD: देश व दुनिया में शांति, भाई चारा, प्रेम और अहिंसा का संदेश देने वाले भगवान बुद्ध की जयंती पर मंडे को सिटी में कई आयोजन हुए। शोभा यात्रा, रैली और संगोष्ठी का आयोजन कर शांति व भाईचारे का संदेश दिया गया। डॉ। अम्बेडकर वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से हाईकोर्ट स्थित डॉ। अम्बेडकर मूर्ति स्थल पर समानता के संघर्ष का बौद्ध महोत्सव आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पूर्वाचल दलित अधिकार मंच की ओर से भी इस मौके पर पीडी टंडन पार्क से सुभाष चौराहा, पत्थर गिरजाघर होते हुए समानता के संघर्ष की शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान यात्रा में लोगों ने भगवान बुद्ध के बताये संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कुशवाहा बंधु की ओर से भी भगवान बुद्ध की शोभा यात्रा का आयोजन हुआ। शोभा यात्रा मुट्ठीगंज से निकल सिविल लाइंस होते हुए हाथी पार्क पहुंचकर समाप्त हुई।

ख्भ्78 दीप जलाकर मंगल कामना

सम्राट अशोक फाउंडेशन व लार्ड बुद्धा वेलफेयर सोसाइटी की ओर से भी हाथी पार्क में ख्भ्78 दीप जलाकर समस्त मानव जाति व जीवों के जीवन की मंगलकामना की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। द व‌र्ल्ड बुद्धा फेलोशिप एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से हिज होली नेस दलाईलामा बुद्ध बिहार में मनाया गया। इस मौके पर संस्था लोगों ने सामूहिक बुद्ध वंदना की। इसके बाद संस्था की उपाध्यक्ष शशि बाला शंखवार ने लोगों को भगवान बुद्ध के संदेशों का अनुसरण करते हुए समाज को शांति के पथ पर चलने के लिए जागरूक करने की बात कही। कार्यक्रम में राजा उदयन राज, दीप्ती प्रियदर्शिनी, सौम्या शंखवार गौतम, हर्षवर्धन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive