- सूने मकान से ताला तोड़कर ले गए गहने

द्दह्रक्त्रन्य॥क्कक्त्र : पिपराइच एरिया के महमूदाबाद उर्फ मोगलपुरा में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया। दरवाजे का ताला तोड़कर चोर करीब चार लाख के गहने उठा ले गए। पिपराइच पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

महमूबाद उर्फ मोगलपुरा निवासी मुन्नी लाल मुंबई में रहकर कमाते हैं। उनका बेटा राज घर पर अकेले रहता है। फ्राइडे इवनिंग वह किसी परिचित की बारात में शामिल होने चला गया। सैटर्डे दोपहर लौटकर आया तो उसको चोरी की जानकारी मिली। ताला तोड़कर घर में घुसे चोरों ने सारा सामान तितरबितर कर दिया था। आलमारी में रखा करीब चार लाख का गहना, भरा हुआ सिलेंडर गायब था। राज ने मोहल्ले के लोगों को जानकारी दी। पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। लोगों ने आशंका जताई कि चोर कहीं आसपास का रहने वाला है क्योंकि उसको मकान के खाली रहने की पूरी जानकारी थी।

Posted By: Inextlive