उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे पर करीब 100 यात्रियों से भरी एक बस पलट गई। इस दाैरान 14 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा हाे गया। खंदौली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर आज लगभग 100 यात्रियों को लेकर जा रही एक निजी बस पलट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीखपुकार मच गए। वहीं सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक अफसर माैके पर पहुंचे। क्षेत्रीय लोगों की मदद से तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।

Agra: A private bus carrying around 100 passengers overturns on Yamuna Expressway in Khandauli area. "14 passengers sustained injuries and were rushed to a hospital," says Archana Singh, Circle Officer, Etmadpur. pic.twitter.com/1g40W107f3

— ANI UP (@ANINewsUP) March 17, 2021


उपचार हेतु तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया
इस संबंध में एत्मादपुर की सर्कल ऑफिसर अर्चना सिंह ने बताया कि आगरा खंदौली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर लगभग 100 यात्रियों को लेकर जा रही एक निजी बस पलट जाने से 14 यात्री घायल हुए हैं। उन्हें उपचार हेतु तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं घटना कैसे हुई इसके पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Posted By: Shweta Mishra