महाराष्ट्र में पिकनिक मनाने जा रहे कृषि विश्वविद्यालय के कर्मचारियों से भरी बस 500 फीट गहरी खाई में गिर गर्इ है। इसमें 33 लोगों की मौत हो गई है। अब तक 12 शवों को निकाला जा चुका है।

मुंबई (पीटीआई)। महाराष्ट्र के रत्नागिरी स्थित कोंकणी कृषि विश्वविद्यालय के कर्मचारी कल पिकनिक मनाने के लिए महाबलेश्वर जा रहे थे। कुछ महिला कर्मचारी व ड्राइवर और कंडक्टर समेत 34 लोग बस में सवार थे। इसमें  भी थी। सभी लोग काफी खुश थे लेकिन देखते ही देखते उनकी उनकी खुशियां काफूर हो गईं। सुबह 9 बजे के करीब पोलादपुर कस्बे के निकट अंबेनाली घाट पर कीचड़ में बस फिसलने लगी। ऐसे में जब तक यात्री कुछ समझ पाते तब तक बस अनियंत्रित होकर करीब 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

बाकी शवों को निकालने का प्रयास जारी

हादसे में जीवित बचे विश्वविद्यालय के सहायक निदेशक प्रकाश सावंत देसाई ने बताया कि वह बस को खाई को ओर बढ़ते देख रहे थे तभी बस से कूद गए। इसके बाद उन्होंने ही पुलिस और बाकी लोगों को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस, मौके पर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची। तेजी से राहत व बचाव कार्य शुरू किया है। इस हादसे में करीब 33 यात्रियों की मौत हो गई है। अब तक 12 शवों को निकाला जा चुका है। वहीं बाकी शवों को निकालने का प्रयास जारी है।
पीड़ित परिवारों की मदद का आश्वासन
इस हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। पीएम ने कहा वह दुख की घड़ी में साथ हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी दुख व्यक्त करते हुए अपने कार्यकर्ताओं से पीड़ित परिवार की मदद को कहा है। इसके अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने भी इस हादसे में प्रियजनों को खोने वालों के प्रति गहरी सहानुभूति जताई है।इतना ही नहीं उन्होंने पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

आरक्षण की मांग : हिंसक हुआ महाराष्ट्र बंद , मुंबई समेत कई शहरों के बिगड़े हालात रोकी गई इंटरनेट सेवा

अभी चलती रहेगी मानसून की फुहार, उत्तर भारत में रुक-रुक कर तो पश्चिमी में जम कर बरसेंगे बादल

 

 

Posted By: Shweta Mishra