PATNA/ MADHUBANI : सोमवार का दिन मधुबनी जिले के लिए काला दिन रहा। यहां स्टेट हाईवे भ्ख् स्थित बेनीपटटी-पुपरी रोड पर सुंदर टोला गांव के पास सागर ट्रैवल्स नाम की बस अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। इस घटना में ब्0 से ज्यादा यात्रियों के मारे जाने की आशंका है। खबर लिखे जाने तक करीब फ्ख् शव को बाहर निकाला जा चुका था। साथ ही करीब दर्जन भर लोगों को बचा लिया गया है। बताया जाता है कि बस बेनीपट्टी से पुपरी जा रही थी, तभी सुंदर टोला गांव के पास चालक का संतुलन बिगड़ गया। और देखते ही देखते बसैठ चौक से एक किमी दूर स्थित पानी से भरे तालाब में बस जा गिरी। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे। फिर दो जेसीबी की सहायता से बस को निकालने की कोशिश की। लेकिन बचाव कार्य में प्रशासन की सुस्ती से लोग आक्रोशित हो उठे। मधुबनी से पहुंचे डीडीसी हाकिम प्रसाद, सदर एसडीओ शाहिद परवेज सहित स्थानीय प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों पर ग्रामीणों ने रोड़ेबाजी कर दी। जिससे इन अधिकारियों को भागकर बसैठ चौक पर जाकर शरण लेनी पड़ी।

पीएम, सीएम ने दु:ख जताया

मुयमंत्री ने दुर्घटना पर गहरा दु:ख जताया है। उनके निर्देश पर डीएम गिरिवर दयाल सिंह ने म़ृतकों के परिजनों को ब्-ब् लाख रुपये मुआवजा की घोषणा की। साथ ही घटना की जांच के आदेश दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पीडि़तों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई।

कब-कब क्या हुआ

क्क्.क्0 बजे : बस तालाब में गिरी।

क्क्.फ्0 बजे : डीएसपी बेनीपट्टी को दी गई जानकारी।

क्ख्.क्0 बजे : डीएसपी व साथ गए पुलिस बल को खाली हाथ आने पर लोगों ने खदेड़ा।

क्ख्.ख्0 बजे : तीन शवों को बाहर निकाला।

ख्.00 बजे : स्थानीय लोगों ने जेसीबी से बस को निकालने का प्रयास शुरू किया।

फ्.00 बजे : डीएम, एसपी सहित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी पुलिस बलों के साथ पहुंचे।

फ्.0भ् बजे : आक्रोशित भीड़ पर लाठीचार्ज। लोग भी रोड़ेबाजी करने लगे।

ब्.00 बजे : रेस्क्यू अभियान के लिए दो क्रेन पहुंचा।

ब्.क्0 बजे : बस को निकालने का काम शुरू हुआ।

ब्.ख्0 बजे : एसडीआरएफ की टीम व स्थानीय युवकों ने ख्0 शव निकाले।

ब्.फ्0 बजे : भ् और शव निकाले गए।

भ्.00 बजे : 7 और शव निकाले गए, खोज जारी ।

Posted By: Inextlive