- नेपाल के प्रतिनिधि मंडल ने बसों के संचालन के लिए परिवहन निगम के एमडी के साथ की बैठक

LUCKNOW:

लखनऊ से जनकपुर सेवा का संचालन फिर शुरू होने जा रहा है। आलमबाग बस अड्डे से जनकपुर के लिए बसें रवाना होंगी। पीएम मोदी ने पिछले साल जनकपुर से फैजाबाद के लिए बसों के संचालन को हरी झंडी दिखाई थी। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच मैत्री बस सेवा शुरू हुई। परिवहन निगम ने इस बस सेवा का विस्तार कर इसे लखनऊ से कर दिया, लेकिन नेपाल इस बस सेवा का संचालन सुचारु रूप से नहीं कर सका। ऐसे में परिवहन निगम ने इस बस सेवा के संचालन के लिए कदम उठाया और जनकपुर तक बस सेवा फिर शुरू की।

अधिकारियों के साथ बैठक

लखनऊ से जनकपुर (नेपाल) के बीच परिवहन निगम एक जोड़ी जनरथ बसें जल्द चलाएगा। बेहतर संचालन के लिए शुक्रवार को नेपाल परिवहन सेवा के प्रतिनिधि परिवहन निगम के एमडी राजशेखर से मिले। इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने बसों की समय सारणी तय कर दी।

टाइमिंग पर एक नजर

आलमबाग से डेली सुबह 7 बजे बस रवाना होगी और शाम 7 बजे जनकपुर पहुंचेगी। जनकपुर से बस डेली सुबह 8 बजे चलेगी और रात 8 बजे आलमबाग आएगी। 497 किमी की यह यात्रा सस्ते किराए वाली एसी जनरथ बसों से कराई जाएगी।

टाइम और किराया तय

आलमबाग से जनकपुरधाम का प्रति यात्री किराया 1350 और अयोध्या से 950 रुपये निर्धारित किया गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस के अनुसार रोजाना आलमबाग से सुबह सात बजे रवाना होकर कमता बस अड्डे होते हुए अयोध्या सुबह साढ़े दस बजे पहुंच जाएगी। यहां से यह बस सेवा गोरखपुर, कुशीनगर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, भिटठामोड़ होते हुए

Posted By: Inextlive