1400 बसों का डेली संचालन

55 बसें बाराबंकी के लिए

35 हजार यात्री डेली करते हैं सफर

10 हजार यात्री डेली बाराबंकी की

सुबह 8 बजे शुरू हुआ बसों का संचालन

11.30 के बाद रोक दिया गया संचालन

शाम 5 बजे फिर शुरू हुआ बसों का संचालन

- सुरक्षा कारणों से नहीं किया गया बसों का संचालन

LUCKNOW: तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए शुक्रवार को भी कैसरबाग बस अड्डे से करीब 6 घंटे तक किसी भी रूट पर बसों का संचालन नहीं हो सका। पैसेंजर्स को इसकी जानकारी देकर वहां से रवाना कर दिया गया।

सुबह चलीं बसें

कैसरबाग बस अड्डे से तय समय पर बसों की रवानगी सुबह 8 बजे से शुरू हुई। इसके बाद जिस रूट के यात्री मिले वहां के लिए बसें रवाना की गई। 11.30 तक करीब 250 बसों का संचालन यहां से किया गया। इसके बाद बसों का संचालन रोक दिया गया। यात्रियों को सूचित किया गया कि अब बसों का संचालन शाम को ही किया जाएगा। यही नहीं बस अड्डे को खाली करा लिया गया और यात्रियों को बस अड्डे में एंट्री भी नहीं दी गई।

पैसेंजर्स हुए परेशान

बस संचालन ठप होने से पैसेंजर्स को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाराबंकी, बहराइच और लखीमपुर के यात्री वापस लौटने को मजबूर हो गए।

बाक्स

शाम 5 बजे से संचालन

शाम 5 बजे के बाद रोडवेज बसों का संचालन यहां से शुरू हुआ। सबसे पहले सीतापुर और बाराबंकी की बसें रवाना की गई। इसके बाद फैजाबाद, दिल्ली और गोरखपुर की बसों को रवाना किया गया। हालांकि शाम को बसों में यात्रियों की संख्या कम ही दिखाई दी।

कोट

सुरक्षा व्यवस्था के चलते कैसरबाग बस अड्डे से बसों का संचालन 11 बजे ठप कर दिया गया था। इसकी सूचना भी यात्रियों की लगातार दी जाती रही। शाम को यहां से बसों का संचालन शुरू हुआ।

पल्लव बोस, आरएम लखनऊ

परिवहन निगम

Posted By: Inextlive