RANCHI: पांच दिनों से लापता अपर बाजार के व्यवसायी चित्तरंजन सिंह का कोई सुराग नहीं मिला पाया है। वहीं व्यवसायी के परिजन अपहरण की आशंका जताने लगे हैं। चित्तरंजन सिंह एक फरवरी से लापता हैं। अब तक उनका कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। इस संबंध में उनकी पत्नी पूजा सिंह ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया है।

एक मार्च से हैं लापता

जानकारी के अनुसार, 28 फरवरी को अपर बाजार व्यवसायी चित्तरंजन सिंह रांची से आरा जिले के मसाढ़ जाने निकले हुए थे। एक मार्च की सुबह परिजनों से बातचीत हुई थी। उसके बाद से ही उनका फोन बंद पड़ा है। परिजनों ने काफी खोजबीन कर जानकारी लेनी चाही तो पता चला कि वे गांव नहीं पहुंचे हैं।

चल रहा है जमीन विवाद

जानकारी के अनुसार लापता व्यवसायी चित्तरंजन सिंह का गांव में चचेरे भाई से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर वो गांव के लिए निकले थे, लेकिन एक मार्च की सुबह से ही वे लापता हैं। हालांकि इस संबंध में आरा जिला गजराजगंज थाने को भी सूचना दी गई है। पुलिस पूरे मामले को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है।

Posted By: Inextlive