पूर्व विधायक स्व। लाल बहादुर सिंह के पुत्र हैं घायल मनोज, इलाहाबाद रेफर

टॉयर एजेंसी बंद करते समय बाइक सवारों ने दिया घटना को अंजाम

pratapgarh@inext.co.in

PRATAPGARH: शहर के भंगवाचुंगी पुलिस पुलिस चौकी के पास शुक्रवार को पूर्व विधायक स्व। लाल बहादुर सिंह के व्यापारी बेटे मनोज सिंह को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उनके हाथ व पीठ में लगी। जिससे वे घायल हो गए। घायलावस्था में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। यहां से डॉक्टरों ने उन्हें इलाहाबाद रेफर कर दिया।

पुलिस चौकी के पास हुई घटना

नया माल गोदाम रोड निवासी मनोज (45) ने इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूरे पितई में आयुष टॉयर एजेंसी खोल रखा है। शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे वह एजेंसी का शटर बंद कर रहे थे उसी समय सफेद अपाची बाइक से दो युवक पहुंचे। मनोज सिंह ने सोचा कि वह कुछ सामान लेने आए होंगे। जैसे वह उन युवकों से पूछने के लिए मुड़े बदमाशों ने उनके ऊपर फायर झोंक दिया। हमलावरों ने दो गोलियां चलाई। एक गोली उनके दाहिने हाथ में लगी व दूसरी पीठ को छूते हुए निकल गई। इसके बाद हमलावर भाग निकले। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। आसपास के लोगों की मदद से घायल मनोज को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पाकर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख घायल को इलाहाबाद रेफर कर दिया। पुलिस हमले की वजह पुरानी रंजिश मानते हुए जांच में जुट गई है।

Posted By: Inextlive