- बाजारों में रौनक बढ़ी, सजने लगे बाजार

मेरठ। ईद करीब है। शबे कद्र में इबादतों का दौर जारी है। इसके साथ ही लोग ईद की तैयारियों में जुट गए है। शहर में जगह-जगह बाजारों में रौनक दिखाई देने लगी है। अलग-अलग बाजारों में ईद की खुशियों में शरीक होने जा रहे खरीदार फैशन के साथ परंपरागत तौर तरीकों को जेहन में बसाकर खरीदारी कर रहे हैं।

हाई हील्स है फॉर एवर

महिलाओं के लिए हाई हील्स हमेशा से ही पंसद रहे हैं। घंटाघर स्थित फुटवियर मार्केट में एंकल कवर, पेंसिल हील, फ्रंट ओपन पैटर्न लुक की सैंडिल्स महिलाओं की पहली पंसद बनी हुई हैं। स्ट्राइप्स कवर वाले सैंडल्स भी काफी ट्रेंडी हैं।

सिरोस्की वर्क अनमोल

हापुड़ रोड स्थित बाजार में महिलाओं के लिए एक से बढ़कर एक फुटवियर्स हैं। ईद के मौके पर सिरोस्की वर्क काफी पसंद किया जा रहा है। वाइट स्टोन के साथ अलग-अलग कलर्स के स्टोंस वाली सैंडल्स यहां स्पेशल डिमांड में है। एलीट लुक के साथ मल्टी कलर स्टोन व शैम्पियन गोल्ड कलर की मांग काफी है। वहीं प्रिंट्स कलेक्शन भी काफी पंसद किया जा रहा है।

सैंडल दे रही अच्छी लुक

शहर के मुख्य बाजार बेगमपुल मार्केट में फुटवियर्स शॉप पर लेटेस्ट कलेक्शन मौजूद है। यहां वुडन वर्क की सैंडल महिलाओं को खूब लुभा रही है। इसके अलावा यहां लाइट वेट की सैंडल्स की स्पेशल डिमांड में हैं। इसके अलावा रिबन वर्क, वुल वर्क, फ्लावर पैट्रर्न भी खूब बिक रहा है।

नियॉन शेड्स दे रहे कुल अहसास

ईद के मौके पर नियॉन शेड्स ट्रेंड में हैं। कपड़ों के साथ फुटवियर्स में भी नियान शेड्स हॉट च्वॉइस बना हुआ है। मैचिंग कल्चर को देखते हुए यहां आरेंज, पिंक, ग्रीन, ब्ल्यू, यैलो काफी कुल है।

ईद के दिन हर कोई अपनी हैसियत के हिसाब से खरीदारी जरूर करता है। यह हमारा सबसे बड़ा और पाक दिन होता है।

-शबा अंजुम, खरीदार

ईद पर हम खरीदारी जरूर करते हैं। फुटवियर्स से लेकर कपड़ों, ज्वैलरी सभी कुछ नया लेते हैं।

-परवीन बानो, खरीदार

Posted By: Inextlive