GORAKHPUR केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्वनी चौबे ने शुक्रवार को एम्स का निरीक्षण किया। एम्स प्रशासन के अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री को निर्माण कार्यो की जानकारी दी। कार्यदायी संस्था हाईट्स और एलएनटी के अधिकारियों ने एम्स का मॉडल दिखाया। केंद्रीय मंत्री एम्स के मॉडल से प्रभावित हुए। इस दौरान एम्स के निर्माण की स्पीड पर उन्होंने संतोष जताया। रोजाना हो रहे 1500 से अधिक मरीजों के इलाज को लेकर एम्स के उप निदेशक प्रशासन अश्वनी माहौर ने केंद्रीय मंत्री के सामने एक प्रजेंटेशन दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि एम्स में इस वर्ष फरवरी से ओपीडी चल रही है। अब तक तीन लाख से अधिक मरीजों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। सवा लाख से अधिक मरीज ओपीडी में इलाज करा चुके हैं। औसतन 1500 से 1600 मरीज रोजाना ओपीडी में इलाज करा रहे हैं। इस मौके पर रजिस्ट्रार करुणेश प्रताप सिंह, एनॉटमी के एचओडी डॉ। विवेक मिश्रा, बायोकेमेस्ट्री की डॉ। अमरप्रीत कौर और सीएमओ डॉ। श्रीकांत तिवारी मौजूद रहे। आभार ज्ञापन वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मेजर डॉ। प्रवीण उपाध्याय ने किया।

Posted By: Inextlive