PATNA : ये कैसी मान्यता है कि मामूली बातों को भी आधार बनाकर पति पत्‍‌नी के साथ मारपीट या हिंसा करते हैं। एक आंकड़े के मुताबिक भ्ब् प्रतिशत महिलाएं और भ्क् प्रतिशत पुरूष इस प्रकार की बातों को बेहद सामान्य मानते है। यहां तक कि सरकारी आंकडे़ भी बताते हैं कि कई छोटे-मोटे मामलों में उनके पति मारपीट करते हैं। लेकिन अब सोच बदलना है। इन्ही बातों को केन्द्र में रखकर 'बनो नई सोच' कैंपेन लांच किया जा रहा है। उक्त बातें आक्सफैम की सीइओ निशा अग्रवाल ने कहा।

जेंडर इक्वेलिटी बढ़ाएगा

आक्सफैम इंडिया द्वारा लांच की कई इस कैंपेन के अवसर पर बिहार के वित्त मंत्री अब्दुल बारी सिद्दकी ने कहा बिहार ऐसा पहला राज्य है, जिसने महिलाओं को पंचायती राज व्यवस्था में भ्0 प्रतिशत का आरक्षण दिया है। यह सच है कि दुनिया भर में पुरूषों को महिलाओं से उच्चतर माना जाता है। लेकिन इस सोच को बदलने के लिए सिर्फ कानून नहीं बल्कि सोच को बदलने की जरूरत है। उन्होंने इस कैंपेन की सराहना की। इस अवसर पर महिला विकास निगम की डायरेक्टर डॉ एन विजय लक्ष्मी, सामाजिक कार्यकत्र्ता सुधा वर्गीज, प्रवींद कुमार प्रवीण सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Posted By: Inextlive