- इस बार सड़क सुरक्षा सप्ताह में रोड सेफ्टी के प्रति लोगों को किया जाएगा जागरुक

LUCKNOW:

चेकिंग के दौरान गाड़ी के कागज ना होने पर आप इसे एम परिवहन एप पर दिखा सकते हैं। हालांकि लोगों को अभी इस एप की ज्यादा जानकारी नहीं है। ऐसे में इस एप को लोगों तक पहुंचाने के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान अभियान चलाकर लोगों को एम परिवहन एप डाउनलोड कराया जाएगा और उन्हें इसका यूज करना भी सिखाया जाएगा। शनिवार को यह जानकारी आरटीओ ऑफिस में आरटीओ रामफेर द्विवेदी ने प्रेस वार्ता में दी।

14 अक्टूबर से शुरुआत

रामफेर द्विवेदी ने बताया कि 'सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा' थीम पर 14 अक्टूबर से होने वाले सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान हर दिन अलग कार्यक्रम होंगे। एक सप्ताह चलने वाले इस कार्यक्रम में लोगों को डीजी लॉकर और एम परिवहन एप की जानकारी भी दी जाएगी। इस मौके पर मौजूद एआरटीओ प्रवर्तन संजीव गुप्ता ने बताया कि जागरुकता लाकर ही एक्सीडेंट को रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि प्रवर्तन अपनी जगह काम कर रहा है लेकिन एक्सीडेंट को रोकने के लिए स्कूलों में स्टूडेंटस को जागरुक करने की जरूरत है।

सड़क सुरक्षा सप्ताह का कार्यक्रम

14 अक्टूबर- सीएमएस गोमती नगर में वर्कशॉप।

15 अक्टूबर- सभी स्कूलों और पॉलीटेक्निक के पास लोगों को एम परिवहन एप और डीजी लॉकर की जानकारी देना।

16 अक्टूबर- सीएम आवास से बाइक रैली, विंटेज कार रैली को सीएम दिखाएंगे हरी झंडी। वाकात्थान का आयोजन।

17 अक्टूबर- जीआईसी में क्लास 9 से 12 तक स्टूडेंट्स के लिए चित्रकला, रंगोली और क्विज कंप्टीशन।

18 अक्टूबर- कैसरबाग और अवध डिपो में हेल्थ कैंप।

19 अक्टूबर- व्यवसायिक वाहनों के ड्राइवरों को अच्छे व्यवहार की ट्रेनिंग।

20 अक्टूबर- एक्सीडेंट में मारे गए लोगों की याद में 1090 चौराहे से कैंडल मार्च।

Posted By: Inextlive