कुछ चीजें हमारी आंखों को धोखा दे जाती हैं। हम देखते कुछ और हैं असल में वो निकलता कुछ और है। इसी से जुड़ी यह पहेली भी है। अगर आप खुद को पजल मास्‍टर समझते हैं तो चलाइए दिमाग और ढूंढ लीजिए आंसर...


तस्वीर में छुपी है एक गलतीकहते हैं दिमाग जितना एक्टिव रहता है, उतना ही तेज रहता है। इसलिए दिमाग को हर समय चलायमान रखिए। इसके लिए सबसे आसान तरीका है पहेली हल करना। किसी भी पजल को सॉल्व करना आसान नहीं रहता। बस आपको थोड़ा दिमाग और पारखी नजर चाहिए। इसीलिए आज हम आपके लिए एक अनोखी पिक्चर पहेली लेकर आए हैं। ऊपर दी गई तस्वीर एक जानवर की है हालांकि देखने से यह जिराफ लगता है लेकिन उसमें कुछ छुपा हुआ है। दरअसल तस्वीर बनाने वाले ने इसमें एक गलती कर दी। आपको वो गलती ढूंढ निकालनी है।यह है उत्तर :
तस्वीर को सबसे पहले गौर से देखें। पहली नजर में सबकुछ सामान्य लगेगा। लेकिन ध्यान से देखने पर पता चलता है कि जिराफ के शरीर पर जो डिजाइन बनी है वह तो जेब्रा की होती है। तो अब समझ में आया आपको। फोटो तो जिराफ की है लेकिन उसके शरीर पर धारी जेब्रा की हैं।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari