अगर आपसे कोई ये कहे कि बिना सड़क का गांव आपने देखा है तो शायद आप कुछ पलों के शॉक्‍ड हो जाएंगे। आपको ये लगेगा कि भला बिना सड़क का गांव कैसा हो सकता है लेकिन नीदरलैंड हॉलैंड में गिएथूर्न गांव में एक भी सड़क नहीं हैं। यहां पर लोग गलियों में भी नाव से चलते हैं। आज यह गांव यहां के एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल के रूप में देखा जाता है।

180 से अधिक पुल
नीदरलैंड (हॉलैंड) के प्रसिद्ध गांव गिएथूर्न का नजारा बड़ा ही शानदार है। यहां पर एक भी सड़क नही हैं। हरियाली से परिपूर्ण इस गांव साल भर पर्यटकों का  आना जाना रहता है। बिना सड़क का ये गांव नहरों से बना है। यहां पर लोग आने जाने के लिए नावों का इस्तेमाल करते हैं। इलेक्ट्रिक नावों और साधारण नावों पर ही आज यहां का पूरा जनजीवन आश्रित है। जगह जगह पर यहां लकड़ी आदि के पुल बने हैं। वर्तमान में यहां पर पुलों की संख्या करीब 180 से अधिक है। इस बिना सड़कों वाले इस गांव में करीब 2600 लोग रहते हैं। जिससे सबसे खास बात तो यह है कि यहां पर लोगों के पास कार व बाइक आदि न होने से यहां पर यातायात से जैसी कोई समस्या नहीं हैं। यह कुल मिलाकर फ्री ऑटो जोन एरिया माना जाता है।

inextlive from Bizarre News Desk

courtesy www.rajnikantvscidjokes.

Posted By: Shweta Mishra