- वोटिंग के बाद काफी रिलैक्स नजर आए कैंडिडेट्स

- योगी आदित्यनाथ ने की लोगों से मुलाकात तो राधेमोहन मिश्र ने सुकून से किया भोजन

- राजमती निषाद ने परिवार के साथ किया नाश्ता

GORAKHPUR : लगातार दो महीने जनता के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद गोरखपुर लोकसभा सीट के कैंडिडेट्स ने राहत की सांस ली है। मंडे को खत्म हुई वोटिंग के बाद वे ट्यूज्डे को रिलैक्स नजर आए। किसी ने लोगों से मुलाकात की तो किसी ने फैमिली के साथ अपना वक्त बिताया। आइए नजर डालते हैं चुनावी थकान से उबरने के बाद नेताओं ने किस तरह अपना दिन बिताया।

कभी मुस्काए तो कभी जमकर लगाए ठहाके

भारतीय जनता पार्टी के कैंडिडेट योगी आदित्यनाथ ट्यूज्डे को अपने पुराने रंग में नजर आए। सुबह जल्दी उठकर पूजा पाठ के बाद सुबह 8.फ्0 बजे मंदिर कार्यालय में बैठकर लोगों से मिलते-जुलते रहे। इस दौरान उनके चेहरे पर लंबे चुनाव प्रचार की थकान साफ दिखाई दे रही थी। फुर्सत के लम्हों में वे सबकी बात सुन रहे?थे। कई बातों पर हल्की मुस्कान तो कुछ पर जमकर ठहाके। क्0 बजे वे उठे और मंदिर में ऊपर जलपान करने चले गए। क्0.फ्0 बजे फिर से मंदिर कार्यालय में आकर बैठ गए। क्क् बजे सिटी में कुछ कार्यक्रम निपटाने बाहर निकले। क्ख्.फ्0 बजे योगी फिर मंदिर लौट आए। चर्चाओं के दौर के बीच योगी अगले कार्यक्रमों पर नजर दौड़ाते हैं। कुछ पर टिक लगाते हैं। और फिर सबसे विदा लेकर भोजन और आराम के लिए वे ऊपर चले जाते हैं।

अपनों के बीच बीता अष्टभुजा का दिन

अलगटपुर में कांग्रेस कैंडिडेट अष्टभुजा प्रसाद तिवारी पिछले दो महीनों से चुनावी प्रचार में व्यस्त होने के चलते अपने करीबियों से नहीं मिल पा रहे थे। पड़ोसी सोकर उठते तो पता चलता कि अष्टभुजा चुनाव प्रचार के लिए निकल गए हैं, लेकिन ट्यूज्डे को नजारा बदला हुआ था। पिछले दो महीने के अपने रूटीन के इतर वे फ् घंटे लेट उठे। समर्थकों से कुछ देर बातचीत के बाद काउंटिंग एजेंट को लेकर चर्चा की। फिर घरवालों के साथ सुकून से लंच करने किया, उसके बाद दो बजे वे सहजनवां कार्यालय के निकल गए। सहजनवां में कुछ लोगों से मिलने के बाद शाम म् बजे अलगटपुर घर लौट आए।

प्रो। साहब को मिला दो माह बाद घर का लंच

आम आदमी पार्टी के कैंडिडेंट प्रो। राधेमोहन मिश्र का घर तारामंडल एरिया में है। पिछले दो माह से वे सूरज निकलने से पहले ही घर से निकल जाते थे और देर रात वापस आते थे। मंडे को वोटिंग खत्म होने के बाद ट्यूज्डे को प्रो। मिश्र का रूटीन बदला-बदला नजर आया। डेली सुबह ब्.फ्0 बजे तक उठने वाले प्रो। साहब ट्यूज्डे को सुबह 7 बजे सोकर उठे। देर से उठने के बावजूद उन्होंने एक्सरसाइज करने में कोताही नहीं बरती। 9.फ्0 बजे नाश्ता करने के बाद कुछ देर टीवी देखी। बीच-बीच में पार्टी कार्यकर्ता आते-जाते रहे। फोन पर भी कुछ लोगों से बातचीत होती रही। दो महीने बाद प्रो। मिश्र ने आराम से घर पर बैठ भोजन किया। इस दौरान वे काफी शांत और रिलैक्स नजर आए।

कार्यकर्ताओं के बीच बिताया दिन

सपा कैंडिडेट व विधायक राजमती निषाद भी अपने पुराने रूटीन पर लौट आई। झुंगिया स्थित अपने आवास पर सुबह म् बजे जगने के बाद 8 बजे परिवार के साथ नाश्ता किया। अभी वह घर पर ही थी कि कार्यकर्ता और समर्थक घर पहुंच गए। उनके साथ बैठक के बाद राजमती क् बजे खजनी के लिए निकल गई, जहां एक परिचित के घर शोकसभा में शामिल हुई और फ् बजे वहां से फिर झुंगिया के लिए वापस आ गई। झुंगिया पहुंचने पर वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को चुनाव में सहायता के लिए धन्यवाद दिया। भ् बजे तक कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद उन्होंने घर में प्रवेश किया। राजमती ने बताया कि आज लगन बहुत अधिक है और कई जगहों से निमंत्रण मिला है।

Posted By: Inextlive