-12 लाख से अधिक यूथ वोटर चुनेंगे इस बार अपना उम्मीदवार

-मैदान में अधिक उम्र के प्रत्याशियों की संख्या अधिक

क्ख् लाख से अधिक यूथ वोटर चुनेंगे इस बार अपना उम्मीदवार

-मैदान में अधिक उम्र के प्रत्याशियों की संख्या अधिक

vineet.tiwari@inext.co.in

ALLAHABAD: vineet.tiwari@inext.co.in

ALLAHABAD: हर उम्र की अपनी सोच होती है। बात चुनाव की हो तो यह फैक्टर काफी अहम हो जाता है। यही कारण है कि इस बार लोकसभा चुनाव में उम्र के मामले में प्रत्याशी बनाम मतदाता का माहौल बन चुका है। मतदाता जागरुकता अभियान के चलते जहां नए वोटर्स की संख्या बड़ी तादाद में बढ़ी है वहीं तीस साल की उम्र तक के मतदाताओं का बाहुल्य प्रत्याशियों की हार-जीत के समीकरण में निर्णायक भूमिका अदा कर सकता है। सवाल यह पैदा होता है यूथ वोटर्स के हम उम्र प्रत्याशियों की संख्या काफी सीमित है, जबकि चुनावी मैदान में अधिक उम्र के प्रत्याश्ी कहीं ज्यादा हैं। ऐसे में यूथ इस बार कहां जाएगा, यह एक बड़ा प्रश्न है।

तीस फीसदी से अधिक हैं यूथ वोटर्स

जिले में कुल मतदाताओं की संख्या फ्9 लाख से अधिक है। इनमें से क्8 से क्9 साल उम्र के मतदाता 9म्ख्8फ् हैं और ख्0 से ख्9 साल के मतदाताओं की संख्या क्क्म्770क् है। दोनों मिलाकर इस बार क्ख्म्फ्98ब् मतदाता ऐसे हैं जिनकी उम्र फ्0 साल से कम है। इन्हें सही मायने में यूथ वोटर्स की श्रेणी में रखा जा सकता है और ये कुल फ्ख् फीसदी हैं। इतनी बड़ी संख्या में होने के चलते यह लोकसभा चुनाव को दिलचस्प बना सकते हैं। इस बात को प्रत्याशी भी बखूबी जानते हैं और यह इन्हें लुभाने के लिए रोजाना नए फंडे अपना रहे हैं।

ब्0 साल से अधिक है अधिकतर प्रत्याशियों की उम्र

इलाहाबाद और फूलपुर संसदीय सीट पर चुनाव लड़ रहे बड़े राजनीतिक दलों के अधिकतर प्रत्याशियों की उम्र ब्0 साल से अधिक है। जहां फ्0 से ब्0 साल के एज फैक्टर में फूलपुर से कांग्रेसी प्रत्याशी मो। कैफ अकेले हैं तो ब्0 से भ्0 साल के बीच की उम्र के प्रत्याशियों में तीन नाम आते हैं। इनमें इलाहाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी नंदगोपाल गुप्ता नंदी, फूलपुर से भाजपा प्रत्याशी केशव प्रसाद मौर्या और इसी सीट से बसपा प्रत्याशी कपिल मुनि करवरिया का नाम आता है। वहीं भ्0 साल से अधिक उम्र के प्रत्याशियों में इलाहाबाद से सपा के रेवती रमण सिंह, भाजपा के श्यामाचरण गुप्ता और बसपा की प्रत्याशी केशरी देवी पटेल हैं। फूलपुर के सपा प्रत्याशी धर्मराज पटेल का नाम भी इसी एजग्रुप में आता है। इलाहाबाद सीट से निर्दलीय प्रत्याशी अजीत कुमार सबसे कम उम्र के प्रत्याशी हैं। शपथ पत्र में उनकी उम्र ख्7 साल दर्शाई गई है।

यूथ भी हैं पेशोपेश में

कुल वोटर्स के फ्ख् फीसदी आंकड़े पर अकेले राज कर रहा यूथ वोटर भी इस बार पेशोपेश में है। उसको समझ नहंीं आ रहा कि किसे वोट दिया जाए। आमतौर पर यूनिवर्सिटी और कॉलेजेस के चुनाव में फ्0 साल की एज से कम के वोटर बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। क्योंकि, वहां प्रत्याशी भी हमउम्र होते हैं, इसके उलट लोकसभा चुनाव में यह फैक्टर काम नहीं कर रहा है। यहां पर यूथ की सोच प्रत्याशियों से मेल नहीं खा रही है।

अपना रहे नए-नए हथकंडे

बावजूद इसके प्रत्याशी यूथ वोटर्स को लुभाने के लिए रोजाना नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ट्विटर, यू ट्यूब, व्हाट्सऐप और फेसबुक के जरिए प्रत्याशी अपनी बात नई जनरेशन तक पहुंचा रहे हैं। इनके पोस्ट में फन से लेकर पोर्न तक का सहारा लिया जा रहा है। मार्केट में राजनीतिक दलों की ओर से अपने सिंबल वाली टीशर्ट और कैप भी यूथ में बांटी जा रही हैं। साथ ही कांग्रेस, सपा, बसपा और भाजपा के मैजिक पेन, की रिंग्स, गॉगल्स सहित दूसरे आइटम्स भी आ चुके हैं।

जिले कुल वोटर्स-फ्98ब्फ्ब्म्

क्8 से क्9 साल के वोटर्स-9म्ख्8फ्

ख्0 से ख्9 साल के वोटर्स-क्क्म्770क्

Posted By: Inextlive