- अधिकारियों ने हड़ताल वापसी के लिए कहा, कर्मचारियों ने किया मना

- आज गांधी बाग, सीएबी इंटर कॉलेज व सेना अस्पताल को कराएंगे बंद

Meerut । छावनी परिषद कर्मचारी यूनियन की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। हड़ताल को समाप्त करने के लिए अधिकारियों ने वार्ता के लिए बुलाया था। लेकिन कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त करने के लिए मना कर दिया। वहीं बुधवार को गांधी बाग, सीएबी इंटर कॉलेज व सेना अस्पताल को बंद कराने का निर्णय लिया है।

हड़ताल नहीं करेंगे समाप्त

मंगलवार को संयुक्त मुख्य अधिशासी अधिकारी डीएस खत्री ने कर्मचारी यूनियन को वार्ता के लिए बुलाया था। कर्मचारियों से हड़ताल समाप्त करने के लिए बोला था। लेकिन कर्मचारियों ने मुकदमा वापस न होने तक हड़ताल जारी करने के लिए कहा। अधिकारी व कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था कराने की भी मांग की।

उग्र होगा आंदोलन

कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी आफिसों की ताले नहीं खोले। कैंट बोर्ड ऑफिस पर ताले लटके रहे। वहीं कर्मचारियों ने हड़ताल को उग्र करने का फैसला किया है। बुधवार सुबह कर्मचारियों ने गांधी बाग, सीएवी इंटर कॉलेज व सेना अस्पताल को बंद करने ऐलान किया है।

व्यापारियों ने गलत तरीके से कैंट बोर्ड के अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कराया है। मॉल को तोड़ने के लिए कोर्ट के आदेश था। कोर्ट के आदेश का पालन करने के लिए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। मुकदमा वापस न होने तक हड़ताल जारी रहेगी।

नवीन चंद पंत, महामंत्री, छावनी परिषद कर्मचारी यूनियन

Posted By: Inextlive