कार शौकीनों के लिए एक बड़ी खबर है। देश की राजधानी दिल्‍ली में अब कार खरीदना थोड़ा महंगा पड़ सकता है क्‍यों कि जल्‍द ही कार शौकीनों की जेब पर अतिरिक्‍ति शुल्‍क का भार पड़ सकता है। दिल्‍ली में नगर निगम एक बार फिर पार्किंग शुल्क में जबर्दस्त बढ़ोत्‍तरी करने पर विचार कर रहा हैं।


लाखों रुपये तक उम्मीदजानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में कार शौकीनों के लिए एक झटके वाली खबर है। यहां पर अब कार खरीदना महंगा हो सकता है। दिल्ली नगर निगम एक बार फिर पार्किंग शुल्क में जबर्दस्त बढ़ोतरी करने पर विचार कर रही है। इस संबंध में दिल्ली नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की बैठक में यह प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके बाद इस पर गंभीरता से चर्चा की जाएगी। अगर इस स्थायी समिति की बैठक में शामिल अधिकारियों द्वारा इसके मंजूरी मिल जाती है तो इसी महीने यहां पर पार्किंग शुल्क बढा दिया जाएगा। जिससे दो पहिया वाहनों और कारों दोनों के ही दाम बढ़ जाएंगे। इस प्रस्ताव के मुताबिक दोपहिया वाहनों के दाम कम से कम 1,000 रुपये तथा कारों के दाम लाखों रुपये तक बढ़ने की उम्मीद है।प्रदूषण को नियंत्रित करना
सूत्रों की मानें तो इन दिनों राष्ट्रीय राजधानी में वाहनों की भरमार अधिक हो चुकी है। जिसके चलते नगर निगम ने इस पर अंकुश लगाने के लिए इस दिशा में कदम उठाया है। कहा जा रहा है कि इसका उद्देश्य दिल्ली की सड़कों पर बढ़ते वाहनों पर अंकुश लगाने के साथ ही प्रदूषण को नियंत्रित करना भी है।बताते चलें कि नगर निगम के लिए के दिल्ली में पार्किंग शुल्क एक बड़ा मुददा होता है। पार्किंग शुल्क वह होता है जो सभी नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन के समय दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग वाहनों पर लगाया जाता है। जो कमर्शियल और नॉन कमर्शियल वाहनों दोनों पर ही लगाया जाता है।

inextlive from Business News Desk

Posted By: Shweta Mishra