हॉलीवुड में एक्ट्रेस एलीसा मिलाने से शुरू हुआ शोषण या कास्‍टिंग काउच का तूफान अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसकी आंच को भारत तक ले आईं हैं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जिन्‍होंने इशारों में ही सही पर बॉलीवुड में भी सितारे होते हैं ऐसे हादसों का शिकार ये बात जाहिर की है। वैसे प्रियंका ऐसा कहने वाली अकेली अभिनेत्री नहीं हैं। उनसे पहले भी कई दूसरे स्‍टार्स दावा कर चुके हैं कि बॉलीवुड में कास्‍टिंग काउच मौजूद है और कुछ स्‍टिंग ऑपरेशनंस में ये कहा गया है।

क्या है मामला

दरसल कुछ अर्सा पहले हॉलीवुड एर्क्टेसएक्ट्रेस एलीसा मिलाने ने 81 ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुके हॉलीवुड फिल्ममेकर हार्वी वाइंस्टीन पर काम के बदले दैहिक संबंध बनाने का दवाब बनाने का आरोप लगाया था। मिलाने ने #metoo से एक अभियान भी शुरू किया जिस में शो बिजनेस से जुड़ी महिलाओं से अपने साथ हुए ऐसे मामलों पर खुल कर आवाज उठाने के लिए कहा गया। जिसके चलते पूरी दुनिया में महिलाओं ने अपने रिएक्शन दिए। भारत की भी कई मशहूर हस्तियों ने अपने बारे में ऐसे राजों का खुलासा किया। हॉलीवुड के इस फिल्ममेकर के खिलाफ भी करीब 25 दूसरे लोग सामने आये जिसमें से अधिकांश महिलायें ही हैं। 

 

क्या कहा प्रियंका ने 

एक कार्यक्रम मैरी क्लेयर पावर ट्रिप के दौरान जब हॉलीवुड फिल्म में काम कर चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो सिर्फ हार्वी वाइंस्टीन के बारे में नहीं सोच रहीं बल्कि भारत और दुनिया भर में इस तरह की चीजें हो रही हैं। इन दिनों प्रियंका अपने अमेरिकी टेलीविजन शो क्वांटिको की शूटिंग कर रही हैं। जाहिर हैं उन्होंने सीधे तौर पर तो बॉलीवुड को लेकर कुछ नहीं कहा पर इशारों में जता दिया की यहां भी सब कुछ पाक साफ नहीं है। 

गौरव अरोड़ा ही नहीं ये कलाकार भी बदल गए लड़के से लड़की में

ये भी दे चुके हैं ऐस बयान 

इससे पहले कई बॉलीवुड स्टार इस तरह की बातें कर चुके हैं जिससे बॉलीवुड में कास्टिंग काउच के होने की बातें सामने आती हैं। जैसे हाल ही में अभिनेता रणवीर सिंह और आयुष्मान खुराना के कहा था कि वे इस तरह के शोषण का शिकार होते होते बचे हैं। इसी तरह संजीदा अभिनेत्री कही जाने वाली स्वरा भास्कर ने भी बताया था कि उनसे काम के लिए दैहिक संबंध बनाने की बात कही गई थी। 80 के दशक की कामयाब एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने भी फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी पर दबाव बनाने के आरोप लगाये थे। वहीं सुभाष घई भी इस मामले में फंस चुके हैं। यहां तक कि बेहतरीन अभिनेता और बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक नाम कमा चुके इरफान खान पर भी उनकी को स्टार ममता पटेल ने फिजिकल रिलेशन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया था। 

बॉलीवुड के चेहरे जो ज्वैलरी को भी बना देते हैं खूबसूरत

सुभाष कपूर को पड़ा चांटा

जॉली एलएलबी फेम डायरेक्टर सुभाष कपूर पर तो गीतिका त्यागी नाम की एक्ट्रेस ने हिरोइन बनाने का धोखा देकर शोषण करने का इल्जाम ही नहीं लगाया बल्कि इस मामले में झगड़े के दौरान सुभाष को चांटा मारते हुए वीडियो भी वायरल कर दिया था। हालाकि इसके बाद सारा मामला ठंडे बस्ते में चला गया और कभी पता नहीं चला कि इस सबमें कितनी सच्चाई थी। 

बॉलीवुड में स्टार पेरेंट्स के फ्लॉप बच्चे

स्टिंग ऑपरेशन का शोर 

बॉलीवुड में कास्टिंग काउच को लेकर कई स्टिंग ऑपरेशन भी हुए हैं। इस सबमें सबसे ज्यादा चर्चित रहे हैं बॉलीवुड के पाप्युलर विलेन और करेक्टर एक्टर शक्ति कपूर और टीवी और फिल्मों के एक्टर अमन वर्मा पर किए गए स्टिंग। दोनों को ही काम दिलाने के नाम पर महिलाओं पर फिजिकल रिलेशन के दबाव बनाने के  नजारे सामने आये, पर दोनों ने ही इन वीडियोज को फेक और एडिटिंग के जरिए गलत तरीके से पेश करने दावा किया। इन दोनों कलाकारों ने इसे छवि खराब करने वाला प्रयास बताया।      

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Molly Seth