सीबीएसई ने जारी की डेटशीट, 28 मार्च तक चलेगी 10वीं की परीक्षा और 22 अप्रैल तक 12वीं की

Meerut : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से शनिवार को बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी करा दी गई। सीबीएसई की 10वीं व 12वीं, दोनों परीक्षाएं इस बार भी एक मार्च से ही शुरू होने जा रही हैं। 10वीं की बोर्ड बेस्ड परीक्षा एक मार्च से शुरू होकर 28 मार्च तक चलेगी। वहीं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा एक मार्च से शुरू होकर 22 अप्रैल तक चलेगी। इस वर्ष सीबीएसई की 12वीं की परीक्षाएं कुल पौने दो महीने तक चलेगी। इस कड़ी में सीबीएसई सबसे पीछे रहा है। सबसे पहले यूपी बोर्ड ने बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी की थी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हा रही हैं। दसवीं की परीक्षा नौ मार्च को समाप्त हो रही है, जबकि 12वीं की 21 मार्च को समाप्त होगी। वहीं सीआइएससीई की 10वीं की परीक्षा 29 फरवरी से 31 मार्च तक चलेगी और 12वीं की 22 फरवरी से 08 अप्रैल तक चलेगी।

मेरठ में सीबीएसई के होंगे ये पेपर

10वीं

02 मार्च : विज्ञान

03 मार्च : फ्रेंच, आइसीटी

08 मार्च : ¨हदी

10 मार्च : सोशल साइंस

12 मार्च : होम साइंस

14 मार्च : फाउंडेशन ऑफ आइटी

15 मार्च : इंग्लिश

19 मार्च : गणित

12वीं

01 मार्च : अंग्रेजी

03 मार्च : बिजनेस स्ट्डीज

05 मार्च : फिजिक्स

08 मार्च : इतिहास

09 मार्च : केमिस्ट्री

10 मार्च : उर्दू

11 मार्च : ¨हदी

14 मार्च : गणित

16 मार्च : मल्टीमीडिया एंड वेब टेक्नोलॉजी

17 मार्च : एकाउंटेंसी

18 मार्च : पॉलिटिकल साइंस, बायोटेक्नोलॉजी

19 मार्च : फैशन स्ट्डीज

21 मार्च : बायोलॉजी

22 मार्च : डांस

26 मार्च : इंफोर्मेटिक्स प्रैक्टिसेस, कंप्यूटर साइंस

28 मार्च : फिजिकल एजुकेशन

29 मार्च : पेंटिंग

31 मार्च : इकोनोमिक्स

01 अप्रैल : लीगल स्टडीज

02 अप्रैल : साइकोलॉजी

04 अप्रैल : सोशियोलॉजी

06 अप्रैल : म्यूजिक

07 अप्रैल : ज्योग्राफी

12 अप्रैल : होम साइंस

16 अप्रैल : फिलोसॉफी, एंट्रेप्रेन्योरशिप।

Posted By: Inextlive