CBSE 10th Board Result : दसवीं बोर्ड रिजल्ट में केन्द्रीय विद्यालय टॉपर
prayagraj@inext.co.in
PRAYAGRAJ: सीबीएसई के दसवीं के परीक्षा परिणाम में स्कूलों के बीच लगातार आगे बढ़ने की होड़ लगी रही, लेकिन टाप पोजिशन पर पहुंचने में सफलता केन्द्रीय विद्यालय को मिली. दसवीं बोर्ड परीक्षा में भी केन्द्रीय विद्यालयों के छात्रों का जलवा कायम रहा. 12वीं की तर्ज पर 10वीं के रिजल्ट में भी इलाहाबाद रीजन में अन्य कैटेगरी के स्कूलों को पीछे छोड़ते हुए 99.33 प्रतिशत रिजल्ट देकर केन्द्रीय विद्यालय टाप पोजिशन पर बना रहा. दूसरे नम्बर की पोजिशन पर जवाहर नवोदय विद्यालय 98.91 प्रतिशत रिजल्ट के साथ रहा.इंडिपेंडेंट स्कूल फिर रहे पीछे
अधिक फीस और दूसरे कई मामलों में भले ही इंडिपेंडेंट स्कूल टाप पर रहे हों लेकिन रिजल्ट को देखा जाता है तो यहां पर इलाहाबाद रीजन में सीबीएसई दसवीं की बोर्ड परीक्षा में इंडिपेंडेंट स्कूल केवी और जेएनवी जैसे स्कूलों से पीछे ही रहे. इलाहाबाद रीजन में इस बार की दसवीं बोर्ड परीक्षा में इंडिपेंडेंट स्कूलों को रिजल्ट 92.29 प्रतिशत ही रहा. गवर्नमेंट स्कूल यहां पर भी सबसे निचले पायदान पर ही रहे. गवर्नमेंट स्कूलों का रिजल्ट 75.69 प्रतिशत ही रहा. गवर्नमेंट स्कूलों में अभिनव विद्यालय, राजकीय विद्यालय, जय प्रकाश नारायण स्कूल, एनई रेलवे स्कूल शामिल होते है.
टाइप ऑफ स्कूल रजिस्टर्ड स्टूडेंट प्रजेंट कंडिडेट अबसेंट कंडिडेट पासिंग परसेंटेज
गवर्नमेंट 1995 1950 45 75.69इंडिपेंडेट 1,96,247 193999 2248 92.29जेएनवी 3976 3948 28 98.91केवी 8046 8022 24 99.33
रीजन में टाप पोजिशन वाले स्टूडेंट्स नाम मॉक्सयोगेश कुमार गुप्ता 499आयुषी पुष्कर 498ईशा श्रीवास्तव 498गौरव सिंह 498पूर्ति श्रीवास्तव 497वैष्णवी सिंह 497कौशल सिंह 497अर्जित आलोक श्रीवास्तव 497आयुषी तिवारी 496अंबर अस्थाना 496
अभिषेक श्रीवास्तव 496संचली शर्मा 496देवेश तोमर 496शिवेन्द्र पाल 496डिस्ट्रिक्ट टापर लिस्ट नाम मॉर्क्सप्रांजलि सिंह 492अभास सिंह 491वैभव नाथ त्रिपाठी 491मानसी दूबे 490आस्था त्रिपाठी 490आशीष गुप्ता 490आशुतोष तिवारी 490आयुषी गुप्ता 490गायत्री भट्ट 489स्वाती सिंह 488
संस्कृति मिश्रा 488श्रुति यादव 488