देश की राजधानी दिल्ली अपनी तमाम राजनीतिक और अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों के कारण ही नहीं बल्कि यहां होने वाले तमाम अपराधों के लिए भी खासी चर्चित रहती है। शहर के मेट्रो स्टेशन में एक महिला पत्रकार के साथ हद दर्जे की छेड़छाड़ और बदसलूकी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

भले ही पूरी दिल्ली के कोने-कोने में तमाम तरह की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद दिखती हो लेकिन फिर भी दिल्ली में महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों में शायद ही कोई कमी आई हो। रिसेंटली दिल्ली के मेट्रो स्टेशन पर एक महिला पत्रकार के साथ छेड़खानी की एक बड़ी घटना हुई है। इस घटना के बाद मेट्रो स्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में यह साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे एक बदमाश इस महिला पत्रकार के साथ हाथापाई और बदसलूकी कर रहा है। जब इस महिला ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो उस शख्स ने महिला के साथ जमकर हाथापाई और मारपीट शुरु कर दी। इस महिला ने दिल्ली पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

 


सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए दोस्त की पत्नी के अश्लील फोटो

जानकारी के मुताबिक यह पीड़ित महिला पत्रकार दिल्ली के आईटीओ मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन से उतर कर बाहर आ रही थी। तभी सीढ़ियों से उतरते वक्त सामने से आ रहे एक शख्स ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब इस महिला ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने महिला के साथ काफी हाथापाई की। यह पूरी घटना मेट्रो स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हो गई है। हालांकि पुलिस में शिकायत के बाद जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और आस-पास मौजूद कई लोगों से पूछताछ की तो आखिरकार उसके हाथ आरोपी की गर्दन तक पहुंच ही गए।

परिवहन निगम की बसों में ड्राइवर- कंडक्टर कर रहे स्मगलिंग?

अब इस मामले में भले ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हो लेकिन सोचने वाली बात यह है कि कि जब हर तरह के माहौल में काम करने की अभ्यस्त महिला पत्रकार के साथ इतने सुरक्षित माने वाले मेट्रो स्टेशन पर छेड़छाड़ और बदसलूकी की ऐसी शर्मनाक घटना हो सकती है, तो दिल्ली मेट्रो स्टेशन से हर दिन गुजरने वाली उन लाखों लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा आखिर किसके भरोसे है। हो सकता है कि तमाम और लड़कियां ऐसी छेड़छाड़ का शिकार होती हों लेकिन घर और समाज के डर से इन घटनाओं की पुलिस में शिकायत भी ना करती हों लेकिन सच तो यह है कि दिल्ली में महिलाओं के साथ ऐसी घटनाएं आम हो गई हैं। ना जाने कब दिल्ली में रहने वाली महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर पाएंगी?

Posted By: Chandramohan Mishra