फ्लैग- नारी निकेतन में चार माह से रह रही थी महिला, इंचार्ज ने पता परिजनों को सौंपा

-चार महीने पहले सड़क पर घूमती हुई मिली थी महिला

-बेटी से मिलकर फफककर रोई मां, मिलने की छोड़ चुकी थी आस

बरेली: शहर में वेलेंटाइन को लेकर जहां कपल्स पार्टी में मशरूफ थे तो वहीं दूसरी तरफ नारी निकेतन ने चार महीने से बिछड़ी एक मां को उसकी बेटी से मिलाया। बेटी को जिंदा देखते ही मां फफक पड़ी और दिल का दर्द आंसुओं से छलक पड़ा। यह नजारा देखकर हर किसी की आंखे नम हो गई। क्योंकि वेलेंटाइन पर ऐसा अनोखा प्यार शायद सभी ने पहली बार देखा था।

सिर्फ नाम था याद

चार महीने पहले अलीगंज के मोहल्ला हैदरगंज की रहने वाली 68 वर्षीय कुंदकली बिशारतगंज में सड़कों पर भटकती हुई मिली। जब लोगों ने उसे देखा तो वह अजीबो-गरीब हरकतें करने लगी। इस दौरान महिला ने अपना नाम के अलावा कुछ भी बता पाने में असमर्थ थी।

नारी निकेतन ने दिया सहारा

बीते 5 नवम्बर को कुंदकली को उपजिला मजिस्ट्रेट, आवंला, ने नारी निकेतन बरेली में भर्ती करने का आदेश दिया। इसी बीच समाजसेवी शैलेश ने महिला से बातचीत की। फिर उसके घर वालों के बारे में जानकारी हासिल की। जिसके आधार पर समाजसेवी ने महिला के परिजनों को उनका पता बताया। फ्राइडे को महिला को लेने उसकी बुजुर्ग मां गुड्डी देवी पहुंची। बेटी को जिंदा देखकर बेबस मां का दर्द छलक पड़ा। उपजिला मजिस्ट्रेट आवंला के आदेश कुंदकली को रिलीज़ कर दिया गया है।

Posted By: Inextlive