-शहर में पूर्व प्रधानमंत्री पं। जवाहर लाल नेहरू की धूमधाम से मनाई गई जयंती

-संगोष्ठी और सभा का आयोजन कर अर्पित किये श्रद्धासुमन

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

देश के पहले प्रधानमंत्री पं। जवाहर लाल नेहरू की जयंती सोमवार को मनाई गई। इस मौके पर शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विभिन्न संगठनों ने सभाएं कर पं। जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से चांदपुर में पं। नेहरु जयंती समारोह का आयोज किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि पं.नेहरू आधुनिक भारतनिर्माण के महान शिल्पी थे, जिनके दूरदर्शी नेतृत्व में जहां विश्व के सबसे विशाल लोकतंत्र की भारत में ठोस नींव पड़ी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने कहा कि नेहरू के नेतृत्व ने हमें लोकतंत्र ही नहीं,लोकतंत्र की संस्कृति भी दी। चीफ गेस्ट प्रो। सतीश राय ने कहा कि दस वर्ष जेल में समृद्ध जवानी काट देने वाले नेहरू ने देश में लोकतंत्र की लोककल्याणकारी संरचना की। कार्यक्रम में मुमताज अली बाबर,संयोजक राजेश्वर पटेल, देवेन्द्र सिंह, अशोक पाण्डेय, आनंद सिंह रिंकू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इसी तरह महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से मैदागिन स्थित पार्टी कार्यालय में जयंती मनाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि आजादी के बाद जब भारत के पास कोई कल-कारखाना नहीं था तब पं। नेहरू ने आधुनिक भारत की नींव रखी। अध्यक्षता महानगर कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष सीता राम केसरी ने की। संचालन राजेश त्रिपाठी व धन्यवाद राजेंद्र जायसवाल ने दिया। इस मौके पर जेपी सिंह, वीरेंद्र कपूर, राकेश पाठक, प्रो। सतीश राय, विजय शंकर मेहता, शिव नारायण पांडेय, संजय चौबे सहित अन्य लोग शामिल रहे।

भारत का लहराया परचम

इसी क्रम में कांग्रेस सेवादल की ओर से शिवपुर विधानसभा कैंप कार्यालय में पं। जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई गई। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में कांग्रेस सेवादल के प्रदेश संगठन मंत्री रामसुधार मिश्र ने कहा की आजादी के बाद देश में उद्योग धंधों को स्थापित करके देश को विकास के पथ पर ले जाने में पूर्व प्रधानमंत्री का अहम योगदान रहा है। साथ ही विश्व राजनीति में निर्गुट आंदोलन का नेतृत्व कर भारत का परचम लहराया। गोष्ठी में मनीष सिंह, अवधेश पाण्डेय, अनिल श्रीवास्तव, विष्णुकान्त मिश्र, हौसिला मिश्र, हीरालाल मौर्य, राम प्रवेश मिश्र, आनन्द मिश्र, धनश्याम चौरसिया, शैलेन्द्र मिश्र, आशीष मिश्र मौजूद रहे। इसी तरह युवा कांग्रेस रोहनिया इकाई की ओर से संगोष्ठी का आयोजन कर पूर्व पीएम को जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई। वरिष्ठ नेता महेश सिंह ने कहा कि पं। नेहरू ने देश को आर्थिक व सामाजिक रूप से सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। अध्यक्षता राकेश प्रकाश सिंह ने की। संचालन चंद्रकिशोर सिंह ने किया। गोष्ठी में हरि शर्मा, विजय वर्मा, शैलेष सिंह, पंकज पांडेय, सौरभ श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Posted By: Inextlive