हॉलीवुड हो या बॉलीवुड। इन स्‍टार्स की जिंदगी को हम सब काफी बेहतर मानते हैं। असलियत उससे थोड़ी अलग होती है। इनके भी जीवन में आम लोगों के जीवन की तरह काफी उतार-चढा़व आते हैं। यूं भी कह सकते हैं कि आम लोगों से भी ज्‍यादा उतार-चढ़ाव आते हैं। ज्‍यादा इसलिए क्‍योंकि इनकी जिंदगी से जुड़ी हर एक चीज सार्वजनिक होती है। अब हॉलीवुड स्‍टार्स के माता-पिता का क्रिमिनल बैकग्राउंड ही ले लीजिए। ऐसे कई हॉलीवुड स्‍टार्स हैं जिनके माता या पिता या फ‍िर दोनों क्रिमिनल रहे हैं। ऐसे में कैसे बीता होगा इन स्‍टार्स का बचपन। आइए जानें कौन से हॉलीवुड स्‍टार्स के पेरेंट्स से जुड़ा है ये श्‍ाब्‍द 'क्रिमिनल'।

जैकी चेन
एक्टर जैकी के पेरेंट्स का जीवन काफी सख्त रहा है, लेकिन इन्होंने इसको बिना नियमों को तोड़े कई जगह मैनेज किया। इनके पिता चार्ल्स चेन चीनी सिविल वॉर के दौरान थे। वह उस समय राष्ट्रवादियों के लिए गुप्त एजेंट की भूमिका निभाते थे। चेन की मां ली-ली एक विधवा थीं। एक बार उन्होंने अफीम खरीदी, लेकिन चार्ल्स चेन ने बंदरगाह निरीक्षण में उन्हें पकड़ लिया। चार्ल्स चेन को उनका भविष्य सोचकर उनपर दया आ गई और उन्होंने ली-ली को वहां से बिना पकड़े जाने दिया। इसके बाद ली-ली जुआं भी खेलने लगीं और उसमें काफी माहिर भी हो गईं। अब इस समय चार्ल्स और ली-ली दोनों एकदूसरे के काफी करीब हैं और एकदूसरे से शादी कर चुके हैं। इन्हीं दोनों ने आज के सुपरस्टार जैकी चेन को जन्म दिया।   
लिंडसे के पिता थे ऐसे
लिंडसे के पिता माइकल ने 1990 में कई अपराधों को स्वीकार किया। माइकल को अदालत की अवमानना के लिए दोषी पाया गया था, क्योंकि उन्होंने अन्य दलालों के बारे में गवाही देने से इंकार कर दिया था। गौरतलब है कि माइकल एक वॉल स्ट्रीट व्यापारी थे। इन्होंने नासाउ काउंटी की जेल में तीन साल बिताए। इसके बाद 1993 में ये बाहर आए, लेकिन लेकिन पांच साल परिवीक्षा पर। हालांकि, इससे पहले की परिवीक्षा पूरी होती, इन्होंने नापा के लिए उड़ान भर ली। दरअसल नापा में इनकी बेटी लिंडसे को उस समय अस्थमा अटैक पड़ा था। इस कारण से इनका अगला एक साल भी जेल में ही बीता, क्योंकि इन्होंने परिवीक्षा के नियम का उल्लंघन किया था।    
केली पिकलर
अमेरिकन आइडल सीजन 5 में नजर आने के बाद केली खासी सुर्खियों में आ गईं। इनके पेरेंट्स पहले से ही कानून तोड़ने की मुश्किलों से घिरे हुए थे। केली की मां ने उसे छोड़ दिया था। 1988 में इनको वैलियम के लिए एक नकली परसेप्शन तैयार करवाने का आरोपी बताया गया था।
लिली एलेन
पॉप स्टार लिली एलेन बचपन से ही विशेषाधिकारों के साथ पली-बढ़ी हैं। उनका एक छोटा भाई भी था, जो कि लंबे समय तक एक रहस्य ही रहा। लिली के पिता कीथ एलेन का 1982 में एक शॉप असिस्टेंट के साथ अफेयर था। इस अफेयर का नतीजा सामने आया इस बच्चे के रूप में। इस बच्चा एक लड़का था, जिसका नाम केविन था। लिली, केविन के एक साल बाद पैदा हुईं। उसके बाद कीथ को एक कार चोरी के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया। यहां लिली उनसे मिलने के लिए जेल पहुंचीं और उनको बेहतर जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।   
हैडन पेनेटियर
2008 में हैडन के पिता पर शराब के नशे में अपनी ही पत्नी पर हमला कर उनके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया। इस जुर्म में इन्हें दो साल के लिए जेल भेज दिया गया। इसके बाद हैडन ने दावा किया कि इस घटना का प्रचार शैरिफ ने किया था, जिसे सिर्फ 15 मिनट की प्रसिद्धी चाहिए थी।
ड्रयू बैरीमोर
ड्रयू बैरीमोर के पिता जॉन बैरीमोर, जो कि खुद एक एक्टर थे। इन्हें कई बार और कई आरोपों में गिरफ्तार किया गया। जैसे कभी शराब के नशे में झगड़ा करने, ड्रग्स लेने या 1960 में अपनी पत्नी के साथ घरेलू हिंसा करने के आरोप में। इसके बाद 2003 में कैंसर के कारण इनकी मौत हो गई।
 
डायलन मैकडरमोट
डायलन के सौतेल पिता जॉन स्पॉन्ज़ा पर 1967 में उनकी मां की हत्या का आरोप लगा। स्पॉन्जा, जो अपने कृत्य के खुद अकेले चश्मदीद गवाह थे, उन्होंने उनकी मौत को हत्या बताने से साफ इंकार कर दिया। स्पॉन्ज़ा ने उसे एक एक्सिडेंट करार दिया। वहीं, पुलिस ने 2012 में केस को फिर से खोला और ये पाया कि उनकी हत्या की गई थी। पुलिस ने इस बात का दावा किया कि उनके पास पर्याप्त सबूत हैं इस हत्या को साबित करने के, लेकिन दुर्भाग्यवश 1972 में ही स्पॉन्जा की मौत हो चुकी थी।

Hindi News from Hollywood News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma