हज 2018 का प्रांरभिक कोटा- 29851

पिछले वर्ष का प्रांरभिक कोटा- 27500

इस बार आये कुल आवेदन- 42914

लॉटरी होगी- 20 जनवरी

पिछली बार से बढ़ा कोटा- 2351 सीटें

- वर्ष 2018 में उप्र से हज यात्रा पर रवाना होंगे 29851 आजमीन

LUCKNOW: प्रदेश से 2018 हज यात्रा का कोटा घोषित हो गया है। इस बार प्रदेश का प्रारंभिक हज कोटा 29851 है। जबकि पिछली साल यह 27500 था। प्रारंभिक कोटे के बाद अन्य प्रदेशों की बची हुई सीटें भी उत्तर प्रदेश हज कमेटी को मिली थी। इस बार प्रारंभिक कोटे में ही इजाफा होने से 2351 सीटें बढ़ गई। नई हज नीति (वर्ष 2018 से 2022) के तहत उप्र से सर्वाधिक आजमीनों को हज यात्रा पर जाने का मौका नसीब होगा। इसबार उप्र से 29851 आजमीनों को हज यात्रा पर सऊदी अरब भेजा जाएगा। उत्तर प्रदेश का कोटा देश के अन्य सभी राज्यों में अधिक है।

एक बार फिर बढ़ा कोटा

हज कमेटी ऑफ इंडिया ने देश के कोटे से प्रदेश को उनकी मुस्लिम जनगणना के मुताबिक कोटा दिया है। हज कमेटी की वेबसाइट पर सर्कुलेशन आठ अपलोड कर दिया गया है। सर्कुलेशन के मुताबिक यूपी से इस बार सर्वाधिक आजमीन हज पर जाएंगे।

बाक्स

राज्यों का निर्धारित कोटा सूची

उत्तर प्रदेश- 29851

महाराष्ट्र- 11527

केरल- 10981

जम्मू कश्मीर- 9773

वेस्ट बंगाल - 9341

गुजरात - 6395,

कर्नाटक- 6624

बिहार - 5147,

दिल्ली - 1954,

राजस्थान - 5201,

आंध्र प्रदेश - 2744,

बाक्स

20 को होगा किस्मत का फैसला

स्टेट हज कमेटी की ओर से हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का लॉटरी से चयन 20 जनवरी को होगा। स्टेट हज कमेटी के सचिव आर पी सिंह ने बताया कि इस बार हज लॉटरी 20 जनवरी को होगी। फिलहाल इसका स्थान निश्चित नहीं है।

Posted By: Inextlive