केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड-ओडि़शा बॉर्डर इलाके में माओवादी हमले की जताई है आशंका

RANCHI : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड और ओडि़शा के सीमावर्ती इलाकों में नक्सली हमला की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार को इसकी सूचना दे दी है। गृह मंत्रालय के अलर्ट के बाद पुलिस मुख्यालय ने नक्सली हमले को विफल करने की रणनीति बनाने में जुट गई है। झारखंड-ओडि़शा बॉर्डर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संबंधित थानों को अलर्ट कर दिया गया है और पुलिस गश्त तेज कर दी गई है। इसके अलावा नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है।

रेलवे के साथ संपर्क में

पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि नक्सली हमले की आशंका के मद्देनजर गिरिडीह और धनबाद में भी विशेष सतर्कता बरत रही है। डेढ़ सौ की संख्या में माओवादियों द्वारा धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस पर हमला किए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है। इस बाबत रेलवे बोर्ड के साथ भी पुलिस लगातार संपर्क में है। नक्सलियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार ऑपरेशन चला रही है।

Posted By: Inextlive