बीजेपी स्टेट प्रेसिडेंट मंगल पांडेय ने कहा-एनडीए या बीजेपी का पोस्टर लगाने वालों को मिल रही धमकी

-सेंट्रल मिनिस्टर अनंत कुमार ने किया एक्स डिप्टी सीएम सुशील मोदी की किताब 'बीच समर में' का लोकार्पण

- कहा-सिताब दियारा में राष्ट्रीय स्मारक बनेगा, बिहार सरकार जमीन देकर सहयोग करे

PATNA: राजधानी में अलिखित आदेश दे दिया गया है कि एनडीए या बीजेपी का पोस्टर नहीं लगाया जाए। पोस्टर लगाने की परमिशन देने पर पेनाल्टी लगाने की धमकी दी जा रही है। विरोधी दल की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। यह कहा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने। वे विद्यापति भवन में एक्स डिप्टी सीएम व बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी की किताब 'बीच समर में' के विमोचन मौके पर बोल रहे थे। विमोचन किया केमिकल्स व फर्टिलाइजर मिनिस्टर अनंत कुमार ने।

नीतीश-लालू कांगे्रस के साथ इमरजेंसी सीख रहे

नेता प्रतिपक्ष नंद किशोर यादव ने कहा कि हमें अभी बिहार की हालत और इंदिरा इमरजेंसी में समानता दिख रही है। इंदिरा ने गद्दी बचाने के लिए इमरजेंसी लगाया था। अब नीतीश और लालू बिहार में कर रहे हैं। संगत से गुण आत हैं संगत से गुण जात। एग्रीकल्चर मिनिस्टर राधा मोहन सिंह ने कहा कि 7ब् के युद्ध की समाप्ति नहीं हुई है। बिहार में भ्रष्टाचार, अपराध व अहंकार का गठबंधन हुआ है। 7ब् में भी ये तीनों चीजें प्रभावी थीं। संयुक्त राष्ट्रसंघ के क्9फ् देशों ने सर्वसम्मति से योग दिवस मनाना तय किया। इसमें से क्9ख् देशों में योग दिवस मना लेकिन बिहार सरकार ने इसे नहीं मानाया। इमरजेंसी में जेपी को सहयोग करने वालों में आरएसएस लाखों कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया था।

नया योग कर रहे लालू-नीतीश

कम्युनिकेशन एंड इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी मिनिस्टर रविशंकर प्रसाद ने इमरजेंसी को याद करते हुए कहा कि जेपी के आह्वान पर दो दिनों में गांधी मैदान में चार लाख की भीड़ जुट गई थी। रविशंकर ने धर्मवीर भारती की कविता मुनादी की कुछ पंक्तियां भी सुनाई। कहा कि जेपी ने सिखाया है कि कोई तानाशाह नहीं बन सकता देश में। लालू ने बिहार के संकल्प के साथ आए और कितने भ्रष्टाचार किए। क्या नीतीश कुमार, लालू प्रसाद के कंधे पर बैठ सुशासन दे सकते हैं। लोकनायक को भारत रत्न हमीं ने दिया। दुनिया के क्9ख् देशों ने योग किया पर बिहार सरकार ने नहीं। लालू और नीतीश के दुर्योग से नया संयोग बना है ये नया योग बना रहा है आने वाले समय के लिए।

जंगलराज थ्री को भी उखाड़ूंगा

केमिकल्स व फर्टिलाइजर मिनिस्टर अनंत कुमार ने कहा कि भारत माता की जय और वंदे मातरम कहने पर हमें इमरजेंसी में अरेस्ट किया गया था। मैं अगले साल तक कन्नड़ में इमरजेंसी का संस्मरण लिखूंगा। इमरजेंसी तो कांग्रेस की तानाशाही की माइंडसेट है। आपातकाल जंगलराज वन था। लालू ने जंगलराज टू किया। नीतीश कुमार जंगलराज थ्री का सपना देख रहे हैं। वन और टू को उखाड़ा था। इन्हें भी हटाएंगे। नीतीश और लालू दोनों बहुरूपिया हैं। नीतीश जी आप इस पार रहें या फिर उस पार। कांग्रेस के साथ भी और जेपी के साथ भी दोनों एक साथ कैसे होगा। ये छल, कपट और ढोंग है। जेपी आंदोलन को उन्होंने दूसरा स्वतंत्रता संग्राम कहा। कहा लोगों को अवेयर करना हमारा फर्ज बनता है। सुशील मोदी ऑल इंडिया पर्सनलिटी हैं। संघर्ष के प्रतीक हैं।

जेपी का राष्ट्रीय स्मारक बनाने में करें हेल्प

अनंत कुमार ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने चार दिनों पहले प्रस्ताव लाया कि सिताब दियारा में राष्ट्रीय स्मारक बनाया जाएगा। मैं नीतीश कुमार से कहना चाहता हूं कि राष्ट्रीय स्मारक बनाने में कोई राजनीति ना करें। जमीन का सहयोग बिहार सरकार को करना चाहिए। सिताब दियारा में अध्ययन व शोध अध्ययन संस्थान भी बनेगा। एक्स डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि इमरजेंसी भय, खौफ, आतंक का नाम है। ख्8 जून के मेरी गिरफ्तारी हुई थी। क्08 घंटे यानी पांच दिन समस्तीपुर हाजत में बिताया। पांच दिनों तक घरवालों को पता ही नहीं चला कि मैं कहां हूं। टेलीग्राम तक करने पर रोक लगा दी गई थी। डीसी के बंगले पर जाने पर उसने जूते-चप्पल से मारा। तीन घंटे के बाद अरेस्ट किया। दुर्गाशंकर मुखोपाध्याय डीसी थे। बिहार में 77 में भ्ब् में से भ्ब् सीटें कांग्रेस हार गई। यूपी में 8भ् सीटें हार गई। लालू प्रसाद की हालत तो ये है कि 98 में लालू के दो दर्जन कंडीडेट पर बूथ लूट के मुकदमे हुए।

बीजेपी लोगों के दिलों में है

सुशील मोदी ने कहा कि मैं राजनीति में नहीं आता तो पत्रकार होता। बिहार के सत्ताधिकारियों को जेपी का नाम लेने का भी हक नहीं है। कांगे्रस जेपी को जेल नहीं भेजती और उनकी किडनी खराब नहीं होती, तो जेपी क्0 साल और रहते। न्यायपालिका तक ने विधायिका के सामने समर्पण कर दिया था। उन्होंने कहा कि क्भ्वां दिन है होर्डिग के लिए आवेदन दिए हुए, लेकिन सत्ता का फरमान है कि होर्डिग पर एक ही चेहरा दिखेगा। बीजेपी लोगों के दिलों में है। अजय कुमार, कार्यपालक अभियंता ने सीएम की होर्डिग आचार संहिता की वजह से हटा दी तो उनका ट्रांसफर कर दिया गया। सरकार के पास अंकुश लगाने के बहुत सारे तरीके हैं। इंदिरा की तानाशाही देख लिया तो ये क्या हैं।

Posted By: Inextlive