- रायवाला से दून जाते हुए एक महिला की निकाली चेन

- नेपाली तिराहे से चेन के साथ महिला अरेस्ट

DEHRADUN: रायवाला पुलिस ने चेन स्नैचिंग के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। रायवाला थाने में एक महिला ने सूचना दी थी कि वह एक विवाह समारोह में शामिल होने विक्रम से देहरादून जा रही थी। जब उसने नेपाली तिराहे के पास देखा तो उसके गले से चेन गायब मिली। पुलिस ने नेपाली तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक महिला को चेन सहित गिरफ्तार कर लिया।

विक्रम में साथ बैठी थी महिला

रायवाला थाने में रविवार को प्रतीत नगर की रहने वाली महिला विमला रतूड़ी ने तहरीर दी कि वह अपने रिश्तेदार के यहां विवाह समारोह में शामिल होने विक्रम से रायवाला से देहरादून जा रही थी, नेपाली तिराहे पर पहुंचने पर उसने देखा तो उसके गले की सोने चेन गायब है। महिला ने चेन का वजन दो तोला बताया। पुलिस ने मामला दर्ज करते ही नेपाली तिराहे पर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने रायवाला की ओर आते एक विक्रम में कुछ महिलाओं को देखा, जिसमें पीडि़त महिला ने पहचान कर बताया कि इन में से एक महिला उसके बगल में बैठी हुई थी। इसके बाद महिला कांस्टेबल की मदद से महिला को विक्रम से उतार कर पूछताछ की गई। जिसके बाद छानबीन करने के बाद आरोपी महिला ने अपना जुर्म कबूल किया। महिला से पुलिस ने सोने की चेन भी बरामद कर ली है। आरोपी महिला का नाम वंदना सिंह निवासी हापुड़, यूपी बताया है।

Posted By: Inextlive