-डोरंडा मणिटोला से गिरफ्तार चेन स्नेचर मो सैफ पुलिस को बताया

-जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने चेन छिनतई के आरोप में दो को भेजा जेल

RANCHI: जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डोरंडा मणिटोला से जिन दो चेन स्नेचर्स को पकड़ा। उनमें से एक मो सैफ अली है। उसने पुलिस को दिए कंफेशन में कहा है कि बहन की पढ़ाई में दिक्कत न हो। इसलिए करने लगा चेन स्नेचिंग। उसने बताया कि उसके घर में कोई कमाने वाला नहीं था। वह पहले भी अरगोड़ा इलाके से चेन छिनतई के आरोप में जेल जा चुका है।

ऐसे हुई गिरफ्तारी

गौरतलब हो कि जगन्नाथपुर इलाके में चेन स्नेचिंग की घटना लगातार हो रही थी। इससे जगन्नाथपुर पुलिस काफी परेशान थी। पुलिस ने एक नायाब तरीका सोचा और रांची से चेन छिनतई के आरोप में जेल में बंद कौन-कौन लोग छूटे हैं। इसकी सूची तैयार की। सूची तैयार करने के बाद पुलिस जेल पहुंची और छूटे लोगों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद पुलिस डोरंडा के मणिटोला पहुंची और चेन छिनतई के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए मो सैफ अली और मो अफरोज ने चेन छिनतई की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली।

निशाने पर थीं बुजुर्ग महिलाएं

मो सैफ अली ने बताया कि दोनों स्कूटी पर सवार होकर निकलते थे ओर सुनसान स्थान पर जाने वाले वृद्ध महिलाओं व अकेली महिलाओं को निशाना बनाते थे। किसी के पर्स तो किसी के गले से चेन छीनकर फरार हो जाते थे। पूर्व में ये लोग अरगोड़ा में चेन छिनतई के आरोप में पकड़े गए थे और जेल गए थे। दिसंबर महीने में दोनों जेल से छूटे थे और फिर चेन छिनतई को अंजाम देने लग गए थे। इनलोगों ने बताया कि एक बार बंगला स्कूल के पास एक महिला से तो दूसरा सेक्टर टू में चेन छिनतई की घटना को अंजाम दिया था।

Posted By: Inextlive