शहर में सक्रिय चेन लुटेरों ने गोरखनाथ एरिया में महिला के गले से चेन लूट ली. घटना मंगलवार की सुबह महिला के घर के सामने गेट पर हुई.

- गोरखनाथ एरिया के विस्तार नगर की घटना

- घटना की सूचना पर जांच में जुटी पुलिस

Gorakhpur@inext.co.in
GORAKHPUR: शहर में सक्रिय चेन लुटेरों ने गोरखनाथ एरिया में महिला के गले से चेन लूट ली। घटना मंगलवार की सुबह महिला के घर के सामने गेट पर हुई। महिला की सूचना पर पुलिस जांच में जुटी है। इसके पूर्व 24 अगस्त को गोरखनाथ क्षेत्र में एक महिला की चेन लूटकर बदमाश फरार हो गए थे।

ट्रेन छूटने पर पैदल लौटी थीं घर
गोरखनाथ, विस्तार नगर बरगदवा निवासी डॉ। प्रमोद मिश्रा का बेटा प्रशांत फरेंदा के एक स्कूल में पढ़ता है। मंगलवार की सुबह साढ़े 11 बजे प्रमोद की पत्‌नी अंजू बेटे को ट्रेन में बिठाने के लिए नकहा जंगल रेलवे स्टेशन पर गई। लेकिन विलंब होने से उनकी ट्रेन छूट गई। स्टेशन से पैदल लौटकर वह घर के गेट पर पहुंचीं। अभी वह गेट खोल रही थीं। तभी बाइक सवार बदमाश पहुंचा। महिला के गले से चेन लूटकर वह भाग निकला। महिला के शोर मचाने पर लोगों को जानकारी हुई। मोहल्ले के लोगों की सूचना पर पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज तलाश रही है।

 

 

 

Posted By: Inextlive