Chandra Grahan 2023 : 28-29 अक्टूबर को इस साल का दूसरा व आखिरी चंद्र ग्रहण पड़ेगा। आइए जानिए भारत में किस समय और कहां आएगा नजर। इसके अलावा चंद्र ग्रहण का प्रभाव समय और सूतक काल...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Chandra Grahan 2023 : 28 और 29 अक्टूबर की रात आंशिक चंद्रग्रहण लगने वाला है। यह 2023 में दो चंद्र ग्रहणों में से दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण होगा। द्रिक पंचांग के मुताबिक अंतिम चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर की रात को 01 बजकर 06 मिनट पर शुरू होगा और तड़के 02 बजकर 22 मिनट पर खत्म हो जाएगा। यह कुल 1 घंटा 16 मिनट के लिए लगेगा। वहीं ग्रहण से पहले सूतक काल लगता है। सूतक काल 28 अक्टूबर को दोपहर 02:52 पर शुरू होगा और 29 अक्टूबर को तड़के 02:22 मिनट पर समाप्त होगा। बच्चों, बूढ़ों और बीमारों के लिए सूतक 28 अक्टूबर की रात को 08:52 बजे शुरू होगा। सूतक काल उस समय को कहते हैं जब प्रकृति अत्याधिक संवेदनशील अवस्था में होती है। सूतक काल में कोई भी धार्मिक और शुभ कार्य नहीं किया जा सकता है।

भारत के इन शहरों में दिखेगा चंद्र ग्रहण
आंशिक ग्रहण अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर, अफ्रीका, एशिया, यूरोप, अधिकांश ऑस्ट्रेलिया और उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के पूर्वी हिस्सों में दिखाई देगा। आंशिक चंद्र ग्रहण भारत, नेपाल, पाकिस्तान, मॉरीशस और सिंगापुर में दिखाई देगा। नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद, कोलकाता, वाराणसी जैसे शहरों में दिखेगा। इसके अलावा काठमांडू टोक्यो, जोहान्सबर्ग, रोम, मैड्रिड, बीजिंग, मॉस्को, पेरिस, लंदन, पर्थ और सिंगापुर कुछ लोकप्रिय शहर हैं जहां आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। कोई भी ग्रहण उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के पश्चिमी भागों में दिखाई नहीं देगा।

डिसक्लेमर
इस स्‍टोरी में दी गई जानकारी/कंटेंट/संख्‍या की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। तमाम माध्यमों/ज्योतिषी/पंचांग/धर्मग्रंथों से लेकर ये जानकारियां यहां दी गई हैं। हमारा उद्देश्य केवल जरूरी सूचना देना है, उसका इस्‍तेमाल कैसे करना है, यह फैसला यूजर्स अपने विवेक से करें क्‍योंकि उसके उपयोग की पूरी जिम्‍मेदार यूजर्स पर ही रहेगी।

Posted By: Inextlive Desk