इसरो ने चंद्रयान-2 के लैंडर के साथ संपर्क टूटने के बाद मिले समर्थन पर मंगलवार को सभी देश वासियों ने शुक्रिया अदा किया है। इस दाैरान एक तस्वीर भी पोस्ट की है।

बेंगलुरु (पीटीआई)।  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर से अब संपर्क होने की उम्मीदें कम ही दिख रही हैं। हालांकि चंद्रयान-2 के लैंडर से संपर्क टूटने के बाद मिले समर्थन पर इसरो ने धन्यवाद अदा किया है। इसरो ने मंगलवार रात को आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया है।
इसरो ने ट्वीट की ये पिक्चर
इसरो ने ट्वीट किया है कि हमारे साथ खड़े रहने के लिये आपका शुक्रिया। हम दुनियाभर में सभी भारतीयों की आशाओं और सपनों को पूरा करने की कोशिश करते रहेंगे। हमें प्रेरित करने के लिये शुक्रिया। साथ ही एक फोटो भी शेयर की। इसमें चांद के सामने एक व्यक्ति एक चट्टान से दूसरी चट्टान पर छलांग लगाता दिख रहा है।

Thank you for standing by us. We will continue to keep going forward — propelled by the hopes and dreams of Indians across the world! pic.twitter.com/vPgEWcwvIa

— ISRO (@isro) September 17, 2019


चंद्रयान-2 से संपर्क टूट गया

बीते 7 सितंबर शनिवार को चंद्रमा की सतह पर उतरने वाले चंद्रयान-2 का लैंडर विक्रम चंद्रमा की सतह से महज 2.1 किमी की दूरी पर था कि सिग्नल चला गया और इसरो का चंद्रयान-2 से संपर्क टूट गया था। इसके बाद से इसरो के अधिकारी कह रहे हैं कि इसरो लगातार लैंडर विक्रम से संपर्क करने की कोशिश कर रहा है।
संपर्क साधने की कोशिश जारी
विक्रम से संपर्क के लिए इसरो के पास अब सिर्फ 3 दिन ही शेष रह गए हैं। इसरो अधिकारियों का कहना है कि लैंडिंग के दौरान विक्रम गिरकर तिरछा हो गया है। बता दें कि बीती 22 जुलाई को भारत का दूसरा मून मिशन चंद्रयान -2 को दोपहर 2.43 बजे आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा के अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था।
Chandrayaan 2: चांद की सतह पर सुरक्षित है विक्रम लैंडर, इसरो ने आज दिया ये लेटेस्ट अपडेट

Posted By: Shweta Mishra