भारत के मिशन चंद्रयान-2 का लैंडर 'विक्रम' चांद की सतह पर उतरने से पहले इसरो से संपर्क टूट गया लेकिन इसराे वैज्ञानिकों के हाैसले बुलंद है। देश भर के मुख्यमंत्रियों ने चंद्रमा की ओर बढ़ रहे इसरो पर गर्व करते हुए सराहना की।


नई दिल्ली (आईएएनएस)। भारत के मिशन चंद्रयान-2 का लैंडर 'विक्रम' चांद की सतह पर उतरने से पहले इसरो से भले ही संपर्क टूट गया। चंद्रयान 2 का लैंडर विक्रम चंद्रमा की सतह से महज 2.1 किमी की दूरी पर था कि सिग्नल चला गया। हालांकि इसके बाद भी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो)  की तारीफ पूरे देश में हो रही है। पीएम मोदी ने भी इसरो वैज्ञानिकों की काम के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता के लिए सराहना की।इसके अलावा देश भर के मुख्यमंत्रियों ने चंद्रमा की ओर बढ़ रहे इसरो की सराहना की। आंध्र के सीएम जगन मोहन रेड्डी ने व पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू ने किया ये ट्वीट


आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने ट्वीट किया कि लास्ट टाइम में मामूली झटका सफलता के लिए एक कदम है। राष्ट्र इस समय इसरो टीम के साथ खड़ा है और अनुकरणीय प्रयासों की सराहना करता है। भारत को गर्व है। वहीं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा लैंडर विक्रम को लास्ट टाइम प्राॅब्लम फेस करनी पड़ी। हालांकि जो कुछ भी अब तक हासिल किया है वह कम नहीं है। टीम इसरो पूरा देश आपके साथ है। हम आने वाले समय में अपने लक्ष्यों को अचीव करेंगे।

पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह व हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने की तारीफपंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी ट्वीट कर कहा कि राष्ट्र #VikramLander के साथ संचार के पुनरुद्धार की प्रतीक्षा कर रहा है। हम सभी को कड़ी मेहनत पर गर्व है। # चंद्रयान 2 के लिए किए करतब अनुकरणीय हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी हाैसलाफजाई की है। उन्होंने ट्विटर पर कहा कि कोई असफलता नहीं है केवल अस्थायी बाधाएं है। हम अब तक जो भी हासिल कर पाए हैं, उसके लिए इसरो के हर वैज्ञानिक पर गर्व है। हम आपके साथ हैं और भविष्य में बेहतर की उम्मीद करते हैं।"Chandrayaan 2 Moon Landing : जब गले लगकर रोने लगे इसरो चीफ सिवन तो पीएम मोदी ने ऐसे कराया चुपदिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गोवा के सीएम ने किया इसरो वैज्ञानिकाें का समर्थन

आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसरो के वैज्ञानिकों को चंद्रयान -2 चंद्रमा मिशन के लिए बधाई दी। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है। उन्होंने इतिहास रचा है। दिल हारने की जरूरत नहीं। हमारे वैज्ञानिकों ने बहुत अच्छा काम किया है। जय हिंद। इसके अलावा कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ,  गोवा मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में बड़े कदम उठाने के लिए इसरो वैज्ञानिकों की तारीफ की है।Chandrayaan 2 Moon Landing Live Updates: चंद्रमा की सतह से 2 किमी की दूरी पर लैंडर विक्रम से टूटा संपर्क, इसरो ने की पुष्टि

Posted By: Shweta Mishra