मिशन चंद्रयान-2 का लैंडर 'विक्रम' चांद की सतह पर उतरने से पहले इसरो से संपर्क टूट गया। इससे मिशन के वैज्ञानिक कुछ पलाें के लिए भावुक हो गए। इसरो प्रमुख के सिवन तो पीएम मोदी के गले लगकर रोने लगे। हालांकि ने पीएम ने सांत्वना देते हुए उन्हें ढांढस बधाया...

बेंगलुरु (एएनआई)। शनिवार तड़के विक्रम लैंडर से संपर्क टूटने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) से देश को संबोधित किया। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान के वैज्ञानिकों के साथ बातचीत भी की। इस दाैरान जब पीएम अंतरिक्ष एजेंसी  से बाहर निकल रहे थे तब इसरो अध्यक्ष के सिवन भावुक हो गए थे।
 
सिवन खुद को नहीं संभाल पाए और फूटफूट कर रोने लगे

सुरक्षाकर्मियों से घिरे पीएम मोदी अपनी कार की ओर बढ़ रहे थे तभी सिवन ने वैज्ञानिकों का मनोबल बढ़ाने वाले भाषण के लिए उनको धन्यवाद दिया। इसके बाद सिवन खुद को नहीं संभाल पाए और फूटफूट कर रोने लगे। ऐसे में पीएम मोदी ने सिवन को गले लगाया और उनकी पीठ थपथपाकर उन्हें सांत्वना दी और उनके प्रयासों की सराहना की।

बेंगलुरु के @isro सेंटर का भावुक पल, #ISRO के अध्यक्ष डॉ. के सिवन भावुक हो गए जिन्हें प्रधानमंत्री @narendramodi ने गले लगाकर सांत्वना दी pic.twitter.com/9ucUnN7TaC

— दूरदर्शन न्यूज़ (@DDNewsHindi) September 7, 2019


पीएम बोले कई रातों से सोए नहीं हैं इसरो के वैज्ञानिक
पीएम ने देश को संबोधित करते हुए इसरो वैज्ञानिकों की काम के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता के लिए उनकी सराहना की। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भले ही कुछ रुकावटें आई हैं लेकिन हौसला कभी नहीं टूटेगा। मैंने इसरो वैज्ञानिकों के चेहरे पर उदासी देखी है, ये वैज्ञानिक कई रातों से सोए नहीं। रुकावटों से हौसला और ज्यादा मजबूत होगा।
Chandrayaan 2 Moon Landing Live Updates: चंद्रमा की सतह से 2 किमी की दूरी पर लैंडर विक्रम से टूटा संपर्क, इसरो ने की पुष्टि
डेटा एनालिसिस करके आगे की जानकारी देगा इसरो

बता दें शनिवार सुबह चंद्रमा की सतह पर उतरने वाले चंद्रयान 2 का लैंडर विक्रम चंद्रमा की सतह से महज 2.1 किमी की दूरी पर था कि सिग्नल चला गया और इसरो का चंद्रयान से संपर्क टूट गया। इसके बाद चंद्रयान कहां गया यह किसी को नहीं पता। हालांकि इसरो का कहना है वह डेटा एनालिसिस करके आगे की जानकारी देंगे।
Chandrayaan 2 Moon Landing : ISRO सेन्टर से पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित, बताईं ये 20 खास बातें

Posted By: Shweta Mishra