चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों तथा वैज्ञानिकों को बधाई दी।

नई दिल्ली (एएनआई)। चंद्रयान-3 की सफलता पूर्वक चांद की सतह पर साॅफ्ट लैंडिंग हो गई है। चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने वाला दुनिया का यह पहला यान है। इस मौके पर देश को अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि पहले कहा जाता था, 'चंदा मामा दूर के' लेकिन अब जल्द ही कहा जाएगा, 'चंदा मामा टूर के।'

Historic day for India's space sector. Congratulations to @isro for the remarkable success of Chandrayaan-3 lunar mission. https://t.co/F1UrgJklfp

— Narendra Modi (@narendramodi) August 23, 2023 'मैं अपने गंतव्य पर पहुंच गया'
चंद्रयान-3 की चांद की सतह पर सफल साॅफ्ट लैंडिंग पर इसरो ने ट्वीट करके कहा कि चंद्रयान-3 मिशन : आपके साथ मैं अपने गंतव्य पर पहुंच गया हूं। चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक चांद की सतह पर साॅफ्ट लैंडिंग। इसरो की तरफ से भारत को बधाई।

Chandrayaan-3 Mission:
'India🇮🇳,
I reached my destination
and you too!'
: Chandrayaan-3
Chandrayaan-3 has successfully
soft-landed on the moon 🌖!.
Congratulations, India🇮🇳!#Chandrayaan_3#Ch3

— ISRO (@isro) August 23, 2023

Posted By: Satyendra Kumar Singh