ravi.priya@inext.co.in

DEHRADUN : देश सही मायने में तभी आगे बढ़ेगा जब लोगों को अपने अधिकारों का पता होगा। राजनीति में नारेबाजी तो हमेशा होग, लेकिन वोटर अपने विवेक को कैसे इस्तेमाल करता है यह उसी पर निर्भर करता है। बस जरूरत है अपने अधिकारों के सही ज्ञान की। सत्या फिल्म के कल्लू मामा किरदार से हर दिल पर राज करने वाले सौरभ शुक्ला ने इलेक्शंस को लेकर कुछ इस अंदाज में अपने व्यूज रखे। आई नेक्स्ट से हुई खास बातचीत में उन्होंने पॉलिटिक्स, एजुकेशन सिस्टम और अपनी फेवरेट फिल्मी दुनिया के बारे में खुल कर बात की।

देहरादून पहले भी कभी आना हुआ है?

देहरादून से बहुत पुराना नाता है। ऐसा नहीं है कि पहली बार आया हूं। यहां राजपुर रोड और मसूरी पर काफी बचपन गुजरा है। फिलहाल एक स्कूल के इनॉगरेशन के मौके पर आना हुआ। वरना व्यस्त शेड्यूल के चलते इन खूबसूरत वादियों के दर्शन भी न हो पाते। मुंबई जाने के बाद भी कई बार मसूरी और धनोल्टी घूमने आया हूं। कुछ साल पहले जागरण फिल्म फेस्टिवल में भी दून आया था। मसूरी और धनोल्टी की पहाडि़यां और वातावरण मुझे बेहद पसंद है।

राइटिंग, डायरेक्शन, म्यूजिक और एक्टिंग आप सभी में माहिर हैं। लेकिन पहली पसंद क्या है?

देखिए, अगर आप किसी फैमिली में जाकर एक बाप से पूछे कि चार बच्चों में कौन पसंद है, तो जवाब मुश्किल ही मिलेगा। मेरे लिए यह इसी तरह होगा। मुझे राइटिंग, डायरेक्शन, म्यूजिक, थिएटर और एक्टिंग सभी पसंद हैं। क्योंकि एक्टिंग से मेरी जीविका जुड़ी है तो ज्यादा तवज्जो भी इसी को देता हूं।

इलेक्शंस को लेकर आपका क्या कहना है?

देखिए, इलेक्शंस हमेशा होते रहेंगे और पार्टी पॉलिटिक्स और पॉलिटीशियंस भी रहेंगे। ऐसे में एक बेहतर फैसला ही कीमती होगा। इस साल सिनेरियो चेंज हो रहा है, लेकिन असल अहमियत वोटर की होगी। अपने अधिकारों को जानना बेहद जरूरी है। अधिकार मालूम होंगे तभी चेंज आएगा। सरकार अपना काम करती है। लोगों को अवेयर होना मायने रखता है।

एजुकेशन ग्राफ में कमी आ रही है। क्या कारण मानते हैं?

यहां भी योजनाओं में कोई कमी नहीं है। न्यूज में आता रहता है कि एजुकेशन के बेटरमेंट के लिए गवर्नमेंट ने यह प्लान स्टार्ट किया। बोर्ड भी कई अमेंडमेंट्स करता रहता है, लेकिन असल कमजोरी हमारी अडॉप्शन में है। हम अडॉप्ट देर से करते हैं। मैं कोई एजुकेशनिस्ट नहीं हूं, लेकिन मेरा मानना है कि सिस्टम सही है। बस फॉलो ठीक से नहीं हो पा रहा है।

अपकमिंग मूवीज के बारे में कुछ बताइए?

इन दिनों सलमान खान स्टारर 'किक' की शूटिंग में जारी है। इसके अलावा आईएम कलाम फेम माधव पांडा की 'कौन कितने पानी' में दर्शक जल्द ही बतौर लीड रोल में दिखाई दूंगा। इस ईयर के एंड में आमिर खान के साथ 'पीके' रिलीज होगी। इसके अलावा कई प्रोजेक्ट्स पाइप लाइन में भी हैं।

Posted By: Inextlive