-मंकर संक्रांति से शुरु हो रहा है विभिन्न गंगा स्नान व पर्व

- ज्यादातर घाटों पर महिलाओं के लिए कपड़े बदलने को नहीं है चेंजिंग रुम

तमाम कोशिशों के बाद भी गंगा घाट पर सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। इस बार मकर संक्रांति से गंगा के विभिन्न स्नान शुरु हो रहे हैं। जिसमें लाखों लोग गंगा में स्नान व तर्पण करते हैं। पर प्रमुख घाटों पर इस बार भी श्रद्धालुओं को परेशानी होगी। खासकर महिलाओं को। घाटों पर महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कत कपड़ा बदलने में होगी। क्योंकि घाटों पर चेंजिंग रुम नहीं है।

श्रद्धालु मकर संक्रांति व अन्य पर्वो पर गंगा में स्नान व तर्पण के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। जबकि एडमिनिस्ट्रेशन तैयारी करने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति भर कर रहा है। ज्यादातर घाटों पर नगर निगम व जिला प्रशासन की ओर से महिलाओं की सुविधा के लिए चेंगिंग रुम नहीं बनाए गए हैं। ऐसे में घाटों पर सुबह स्नान करने वाली हजारों महिलाओं को स्नान के बाद अपने कपड़े बदलने के लिए बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इन घाटों पर भीड़ ज्यादा

गंगा स्नान के लिए पंचगंगा घाट, प्रहलाद घाट, राजघाट, दशाश्वमेध घाट, राजेन्द्र प्रसाद घाट, शीतला घाट, केदार घाट, तुलसी घाट व अस्सी घाट पर सबसे ज्यादा लोग पहुंचते हैं।

नहीं है टॉयलेट

इसके अलावा ज्यादातर घाटों पर महिलाओं के लिए टॉयलेट भी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में घाटों पर स्नान करने आने वाली महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बता दें की नगर निगम व जिला प्रशासन की ओर से घाटों पर महिला टॉयलेट का निर्माण बहुत कम किया गया है।

प्रमुख घाटों पर महिलाओं के लिए चेंगिंग रुम बनाए गए हैं। फिलहाल घाटों का औचक निरीक्षण कर जो भी कमी होगी उसे संज्ञान में लेते हुए और सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।

रामसकल यादव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम

Posted By: Inextlive