Charlie Chaplin Birthday : आज वेटरने काॅमेडियन चार्ली- चैप्लिन का जन्मदिन है। बात दें कि वो 1889 में जन्में थे। आज उनके जन्मदिन के मौके पर विद्या बालन ने उन्हें ट्रिब्यूट दिया है और लता मंगेश्कर ने भी उन्हें याद किया है।

नई दिल्ली (एएनआई)। Charlie Chaplin Birthday : आज दुनिया भर में काॅमेडी की अमिट छाप छोड़ने वाले काॅमेडियन चार्ली- चैप्लिन का जन्मदिन है। उनका जन्मदिन 16 अप्रैल 1889 को हुआ था। चार्ली- चैप्लिन के बर्थडे पर उन्हें एक्ट्रेस विद्या बालन नेे याद किया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर उन्हें याद किया। इस वीडियो में विद्या चार्ली- चैप्लिन के लुक में नजर आ रही हैं और कैमरा के सामने पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस ने उन्ही की तरह छड़ी पकड़ी हुई है और टोपी लगाई हुई है। वीडियो ब्लैक एंड व्हाइट में नजर आया।

View this post on InstagramHappy Birthday #CharlieChaplin 🎂! If i remember correctly,here i was goofing around on set before we actually got down to it 😜... #TBT @filmfare cover shoot 5 years ago (i think ) @jiteshpillaai @bosejayati

A post shared by Vidya Balan (@balanvidya) on Apr 15, 2020 at 9:30pm PDT

विद्या बालन ने चार्ली को कहा, 'हैप्पी बर्थडे'

इस वीडियो को पोस्ट कर एक्ट्रेस ने शानदार कैप्शन लिखा और चार्ली- चैप्लिन को बर्थडे विश किया। उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे चार्ली- चैप्लिन। अगर मुझे सही से याद है तो मैं सेट पर चार्ली के गेटअप में मजे कर रही हूं। फिल्मफेयर का ये शूट पांच साल पहले किया गया था।' बता दें कि चार्ली चैप्लिन को विद्या बालन के अलावा लता मंगेश्कर ने भी जन्मदिन की बधाई दी है।

नमस्कार. जिनका हास्य अभिनय और निर्देशन पूरे विश्वमें बहुत लोकप्रिय था,है और रहेगा ऐसे महान कलाकार चार्लि चैप्लिन की आज जयंती है.मैं उनको कोटि कोटि प्रणाम करती हूँ. pic.twitter.com/OaAfMnUW6Y

— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) April 16, 2020लता मंगेश्कर ने भी किया चार्ली को याद

लता ने ट्विट कर चार्ली- चैप्लिन को बर्थडे विश किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'नमस्कार... जिनका हास्य अभिनय और निर्देशन पूरे विश्वमें बहुत लोकप्रिय था, है और रहेगा ऐसे महान कलाकार चार्लि चैप्लिन की आज जयंती है। मैं उनको कोटि कोटि प्रणाम करती हूं। ' लता मंगेश्कर ने भी चार्ली- चैप्लिन का एक वीडियो शेयर कर उन्हें जन्मदिन पर ट्रीब्यूट दिया।

Posted By: Vandana Sharma