- वहां पर कब चलेगा विशेष सफाई अभियान

- लालकुर्ती में कैंट बोर्ड चलाएगा सफाई अभियान

Meerut। कैंट बोर्ड ने सीएबी इंटर कॉलेज से एक दिसंबर से विशेष सफाई अभियान की शुरूआत की थी। लेकिन उससे महज पचास मीटर की दूरी पर कूड़े का अंबार है। जहां से विशेष सफाई अभियान की शुरूआत की है। पहले वहां पर तो सफाई करा देनी चाहिए थी। ऐसे में देखने वाली बात यह है कि विशेष सफाई अभियान का क्या फायदा।

यहां हमेशा रहती है गंदगी

1- मेरठ कॉलेज तीन गेट है। जिसमें एक गेट लालकुर्ती में खुलता है। उसके गेट के बाहर ही आसपास के क्षेत्र का कूड़ा डाला जाता है। शायद की कोई दिन ऐसा होगा जब वहां पर सफाई होती हो। लेकिन कैंट बोर्ड का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

2- लालकुर्ती स्थित पिंकी छोले भटूरे की दुकान के सामने भी अमूमन यही हाल है। वहां पर कूड़ा घर बना हुआ है। किसी भी समय देख लो वहां पर हमेशा गंदगी पड़ी हुई मिलेगी। यह हाल तब है जब वहां पर मुख्य बाजार है। लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं जाता है। उसके सामने ही सब्जी मंडी है। उसका कूड़ा भी वहीं पर डाला जाता है।

3- सदर स्थित सीएबी इंटर कॉलेज के पास कूड़ा घर बना हुआ है। वहीं से कैंट बोर्ड ने विशेष सफाई अभियान की शुरूआत की थी। लेकिन वहां पर हाल यह है कि बिना मुंह पर कपड़ा रखे निकलना मुश्किल हो जाता है। सदर का पूरा कूड़ा वहां पर डाला जाता है। शायद कभी-कभी कूड़ा वहां से उठाया जाता है।

4- सोफिया स्कूल के पीछे की ओर आबूनाला जा रहा है। नाला तो गंदगी से अटा पड़ा हुआ है ही। वहीं सोफिया से आबूलेन की ओर जाने वाली सड़क पर बने चौराहे पर भी कूड़ा का ढेर लगा रहता है।

विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जहां-जहां कूड़ाघर बना हुआ है। वहां से प्रतिदिन कूड़ा उठाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वहां पर कूड़ा उठाने के बाद चूना डलवाने और दवाई का छिड़काव कराने के निर्देश दिए हैं। कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। जल्द इसका काम भी शुरू कर दिया जाएगा।

राजीव श्रीवास्तव सीईओ कैंट बोर्ड

Posted By: Inextlive