छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: जमशेदपुर में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए आज सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट और एसडीओ चंदन कुमार सड़क पर उतरे। सिटी एसपी और एसडीओ ने बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में आदित्यपुर ब्रिज पर चे¨कग लगाई। चे¨कग के दौरान कार और बाइक पर सवार तकरीबन 32 से अधिक लोग पकड़े गए हैं। इनमें अधिकांश रसूखदार थे। एक आदित्यपुर का बिल्डर भी इसमें शामिल है। वहीं दो ऐसे डॉक्टर भी मिले, जो नशे में थे। दोनों डॉक्टर को बाद में एमजीएम अस्पताल भेजा गया। सभी के खिलाफ लॉकडाउन उल्लघंन की प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसी तरह मानगो में 22, सोनारी में आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

बिना पास घूम रहे थे

यह लोग बिना पास के ही बाहर घूम रहे थे और जब इनसे पास मांगा गया तो बगले झांकने लगे। यह लोग बाहर निकलने का कोई वाजिब कारण भी नहीं बता पाए। बताते हैं कि एसडीओ और सिटी एसपी रविवार की शाम आदित्यपुर ब्रिज पर पहुंचे तो देखा कि लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। यहां लोग बाइक से आवाजाही कर रहे हैं और कारें भी खूब चल रही हैं। इस पर उन्होंने यहां तैनात मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मियों को आवाजाही पर रोक लगाने को कहा। इसके बाद सिटी एसपी के कहने पर बिष्टुपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद बड़े पैमाने पर चे¨कग अभियान शुरू कर दिया गया। कई कार सवार और बाइक सवारों को पकड़ा गया। पकड़े गए लोगों में कई प्रभावशाली लोग भी शामिल हैं। बिना हेलमेट चल रहे बाइक सवारों को भी पकड़ा गया और उनसे जुर्माना वसूला गया।

इसके अलावा यातायात पुलिस ने आदित्यपुर ब्रिज के पास चे¨कग लगाकर दारू पीकर गाड़ी चला रहे कई लोगों को पकड़ा है। पुलिस यहां दारू पीने वालों की पहचान के लिए मशीन लेकर पहुंची थी और गाड़ी चलाने वालों से मशीन में फुंकवा कर अल्कोहल का पता लगाया। पकड़े गए लोगों को बस में भरकर बिष्टुपुर थाना भेजा गया। एक महिला ने बताया कि वह ईएसआईसी अस्पताल जा रही थी। उसके पास अस्पताल का पास था। इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों में कई महिलाएं भी शामिल हैं।

आमतौर पर शहर में लोगों को चेकिंग पोस्ट पर रोका नहीं जा रहा जो बाइक में सिंगल राइड कर रहे हैं। हालांकि गोविंदपुर चेकपोस्ट पर में डबल राइड वालों को भी आराम से छोड़ा जा रहा था। दोपहर में शहर के चेक पोस्ट में पुलिसकर्मी सुस्त ही नजर आ रहे है। जिसका फायदा उठाकर बाइक सवार व कार सवार नाका पार कर रहे है। वरीय अधिकारियों के आने की सूचना पर इन चेक पोस्ट पर पुलिसकíमयों की सक्रियता बढ़ जाती है। कार में दो व्यक्ति से ज्यादा दिखाई देने पर पास व अन्य कागजातों की मांग शुरू होती है।

मानगो ब्रिज

मानगो ब्रिज के नाका में मानगो से साकची जाने वाले वाहनों की जांच गहनता से हो रही है। यहां बाहर से आने वाले लोगों के हाथ में होम क्वारंटाइन का स्टांप लगाया जा रहा है। साकची से मानगो कि ओर आने वाली वाहनों की जांच नहीं हो रही है। मानगो ब्रिज के पास दोपहर तीन बजे चार पहिया वाहन के डिक्की को खुलवा कर जांच की जा रही थी।

सुंदरनगर चेक नाका

सुंदरनगर थाना के पास चेक पोस्ट बनाया गया है। यहां वाहनों का आना जाना जारी है। पुलिसकर्मी चेक पोस्ट के बगल में छाया में बैठे है। किसी वाहन सवार पर शक होने पर चेकनाका पर तैनात एक्शन पर आती है और पूछताछ शुरू होती है। हालांकि चेक पोस्ट से पार होने वाले ज्यादातर वाहनों से पूछताछ नहीं होती है। इसकी तरह आदित्यपुर ब्रिज, जुगसलाई रंग गेट, साकची पुराना किताब दुकान के पास का चेकपोस्ट, रेडक्रास भवन के पास बने चेकपोस्ट, मोदी पार्क के समीप बने चेकपोस्ट में भी वैसे वाहनों चालकों को ही रोका जाता है जिन पर कुछ संदेह होता है।

Posted By: Inextlive