Chhath Puja 2019 Songs खेसारी लाल यादव के गाने इंटरनेट पर रिलीज होते ही काफी पॉपुलर हो जाते हैं। छठ पूजा शुरू होने में अब बस कुछ ही समय बाकी रह गए हैं। इस पावन अवसर पर उन्होंने अपना एक नया गाना निकला है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

कानपुर। Chhath Puja 2019 Songs छठ पूजा में अब बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। इसको लेकर बाजार में छठ गीतों की मांग काफी बढ़ गई है। इंटरनेट पर इनदिनों कई प्रमुख गायकों के छठ गीत तेजी से वायरल हो रहे हैं। भोजपुरी के मशहूर गायकों ने इस साल एक से बढ़कर एक जबरदस्त गीत निकाले हैं। खास तौर पर भोजपुरी फिल्मों के मशहूर अभिनेता व गायक खेसारी लाल यादव का छठ गीत बाजार में इन दिनों पूरी तरह से छा गया है। खेसारी लाल यादव के छठ पूजा गीत इन दिनों यूट्यूब से लेकर फेसबुक तक विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं। उनके आरा छपरा के घाट निक लागेला जैसे छठ गीत लोगों की जुबान पर चढ़ गए हैं।

 


यह गाना भी हो रहा है पॉपुलर
खेसारी लाल यादव का छठ गीत 'पटना के घटिया ये आहे' भी काफी पॉपुलर हो गया है। इसमें उनके साथ काजल राघवानी भी नजर आ रही हैं। इसे खेसारी ने खुद गाया है। बताया जा रहा है कि इसे पवन पांडेय ने लिखा है। हालांकि, यह छठ गीत नया नहीं है। इसे तीन साल पहले ही रिलीज किया गया था। बता दें कि खेसारी लाल यादव का छठ गीत 'आरा छपरा के घाट निक लागेला'  पिछले साल यानी कि 2018 में रिलीज किया गया था। यह गाना झंकार से भरा हुआ है। इसेक लिरिक्स प्यारे लाल और आजाद सिंह के हैं। इसके अलावा सोनू कुमार पांडेय ने इस गाने को प्रोड्यूस किया है।

 

 

Posted By: Mukul Kumar