छठ का पर्व बेहद नजदीक है। इस त्यौहार को लेकर भोजपुरी स्टार्स काफी उत्साहित रहते हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में छठ पर्व की भव्यता और उपयोगिता को अच्छे से दर्शाया गया है। इस बार पूजा से पहले आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने अपने नए साॅन्ग से धूम मचा रखी है।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। देश में छठ पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। दिवाली के बाद मनाए जाने वाले इस त्यौहार को लेकर लोगों में खास उत्साह रहता है। खासतौर से उत्तर भारत के कुछ राज्यों में छठ पर्व पर बड़ी धूम रहती है। इस साल 10 नवंबर को छठ का पर्व मनाया जा रहा है। नहाय-खाय के साथ शुरु होने वाले इस पर्व में सूरज को अर्घ्य देकर पूजा संपन्न की जाती है। त्यौहार से पहले भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने छठ का माहौल बना दिया है। आम्रपाली का छठ पर बनाया नया गाना सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। एक्ट्रेस ने गाने को खुद अपने अफिशल इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है।

18 लाख से ज्यादा बार देखा गया
इस गाने में आम्रपाली दुबे के साथ-साथ भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ भी हैं। निरहुआ और आम्रपाली छठ पर्व मनाते नजर आ रहे हैं। जब ये यह गाना रिलीज हुआ है इसके व्यूज लगातार बढ़ रहे है। इस गाने को अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था और इस वीडियो को अब तक 18 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

View this post on Instagram

A post shared by 𝗧𝗜𝗞𝗧𝗢𝗞 𝗕𝗛𝗢𝗝𝗣𝗨𝗥𝗜 (@tiktok_bhojpuri)

आम्रपाली की छठ पर्व पर धूम
बता दें भोजपुरी सितारों में छठ पर्व को लेकर काफी उत्साह रहता है। एक्ट्रेस आम्रपाली ने पर्व को लेकर अभी से धूम मचा दी है। हर साल छठ के मौके पर आम्रपाली का कोई न कोई गाना जरूर जारी होता है जिसे फैंस काफी पसंद भी करते हैं। आम्रपाली की सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फालोइंग है।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari