बिहारियों के महापर्व छठ पूजा पर कुछ स्थानीय गीतों की धूम मची हुई है। इस साल छठ पर आप भी इन गानों को सुन कर अपना त्योहार खास बनाएं...

कानपुर। छठ पूजा के इस महाप्रव का जन्म भले ही बिहार से हुआ हो पर इसकी धूम पूरे उत्तर भारत में हर जगह पर देखने को मिलती है। हालांकि इस पावन पर्व पर छठीमैया के ये गाने सुने बिना आप रह नहीं पाएंगे...
साॅन्ग: पहले पहिल
सिंगर: शारदा सिन्हा
'पहले पहिल' हम कैंली छठीमैया बरत तोहार' इन दिनों छठ पूजा पर काफी सुना जा रहा है। इस गीत को सिंगर शारदा सिन्हा ने गाया है। ये साॅन्ग 2016 में जारी हुआ था।

 


साॅन्ग: कांचे बांस के बने बहंगिया फल-फूल से सजाला
सिंगर: रितेश पांडेय
इस बार छठ पूजा की तैयारियों के साथ-साथ रितेश पांडेय के गाने 'कांचे बांस के बने बहंगिया फल-फूल से सजाला' गाना भी काफी ट्रेंड में है। इसे महिलाएं खूब पसंद कर रही है।

 


साॅन्ग: सोनू हमरा पे भरोसा काहे नइके
सिंगर: प्रियंका सिंह, खेसारी लाल
कुछ समय पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक लाइन थी 'सोनू हमरा पे भरोसा काहे नइके'। इस वीडियो से इंस्पायर होकर ये छठीमैया का साॅन्ग बनाया गया है जिसकी लोकप्रीयता काफी ज्यादा है। इस गाने को सिंगर खेसारी लाल और प्रियंका सिंह ने गाया है।

 


साॅन्ग: कांच ही बांस के बहंगिया
सिंगर: सोनम राज
इन्हीं बोलों के साथ पहले भी कई गाने छठ पूजा पर बने हैं। एक तो अनुराधा पोरवाल का ही गाया हुआ है। हालांकि इस गाने की गायिका सोनम राज हैं।

 



साॅन्ग: जल्दी-जल्दी उगा हो दीनानाथ

सिंगर: मिथिलेश मिश्रा और चेतना

 

 

 

Posted By: Vandana Sharma