JAMSHEDPUR: भुइयांडीह स्वर्णरेखा नदी पर लिट्टी चौक से एनएच 33 तक 250 करोड़ रुपए की लागत से ब्रिज बनेगा, जिसके बाद मानगो में ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। ये बातें सीएम रघुवर दास ने कहीं। शुक्रवार को वह मानगो स्थित खुदीराम बोस चौक से जोहार जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य के पास 40 प्रतिशत प्राकृतिक संसाधन नहीं है। किसी राज्य में इतनी सरल-सीधा मानव संसाधन उपलब्ध नहीं है। दुनिया के विकसित राष्ट्र के जैसा बनने की क्षमता झारखंड में है। उन्होंने कहा कि 2022 में कोई बेघर, अशिक्षा, बेरोजगार न रहे ऐसा झारखंड बनाना है।

वोट बैंक की राजनीति से नुकसान

मौके पर उन्होंने कहा कि ¨हदुस्तान में वही राज करेगा जो ¨हदुस्तान के हित की बात करेगा। उन्होंने जनता से अनुरोध किया कि पाकिस्तान की भाषा बोलने वाले कांग्रेस-झामुमो के नेता नहीं चाहते कि तीन तलाक की कुप्रथा हटे। ऐसे नेताओं को पहचानें। वोट बैंक की राजनीति ने बहुत नुकसान किया है। विधानसभा में ऐसे लोगों का एक भी खाता नहीं खुलना चाहिए। जनता ने 2014 में जो जनादेश दिया था, उसके दम पर झारखंड पांच वर्षो में प्रगति के पथ पर है। झारखंड के लोगों की 14 वर्ष में जो आशा पूरी नहीं हुई, वह पांच साल में हुई। झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता ने पहली बार पूर्ण बहुमत से निर्णय लेने वाली सरकार चुनी है। सभा समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास, मंत्री सरयू राय, सांसद विद्युत वरण महतो यात्रा के लिए विशेष रूप से तैयार की गई गाड़ी में बैठकर डिमना चौक तक गए।

खुदीराम बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण

मानगो में खुदीराम बोस चौक से जोहार जन आशीर्वाद यात्रा आरंभ होने से पूर्व अमर शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री रघुवर दास, मंत्री सरयू राय, सांसद विद्युत वरण महतो और कार्यक्रम प्रभारी विकास सिंह ने माल्यार्पण किया। इसके पश्चात पुरोहित महासभा की ओर से आशीर्वाद के रूप में शंख बजाकर यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया। मानगो में जाम की स्थिति देखकर मुख्यमंत्री ने आम लोगों से क्षमा मांगी।

Posted By: Inextlive