3 वीकेएस 7-

पीपीपी मोड पर संचालित सीएचसी साहिया में नहीं मिला गर्भवती महिला को उपचार

विकासनगर ले जाते समय महिला ने 108 में दिया बच्चे को जन्म

SAHIYA:विकासनगर ले जाते समय महिला ने जजरेड के पास ही क्08 में बच्चे को जन्म दिया.क्08 कर्मियों ने खुद ही जच्चा बच्चा का उपचार किया और दोनों को वापस साहिया के एक होटल में छोड़ दिया। पीपीपी मोड पर संचालित सीएचसी साहिया में गर्भवती महिला को उपचार नहीं मिल पाया।

ब्ख् चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ कार्य बहिष्कार पर

पीपीपी मोड पर संचालित सीएचसी में मानदेय की समस्या को लेकर 7 जनवरी से ब्ख् चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ कार्य बहिष्कार पर हैं। जनवरी से चरमराई स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने के लिए स्वास्थ्य महकमे ने कोई कोशिश नहीं की, जिस कारण वर्तमान में मरीजों को उपचार नहीं मिल पा रहा है। मरीजों को उपचार के लिए विकासनगर ले जाना पड़ रहा है। ख्00 गांवों के केंद्र ¨बदू साहिया में चार माह से स्वास्थ्य सेवा बदहाल होने के बाद भी महकमा मौन होने का सबसे जयादा खामियाजा गर्भवती महिलाओं को उठाना पड़ रहा है।

दो लड़की के बाद अब लड़के का जन्म

मंगलवार को गर्भवती श्यामा देवी ख्ख् पत्नी दिनेश निवासी किमोठा को परिजन सीएचसी साहिया में लेकर आए, लेकिन सीएचसी में महिला को कोई उपचार नहीं मिल पाया। मजबूर होकर महिला की सास ने आपातकालीन सेवा क्08 को फोन किया और गर्भवती श्यामा को उपचार के लिए विकासनगर ले जाने लगी, रास्ते में कालसी चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड के पास महिला ने आपातकालीन सेवा क्08 में ही लड़के को जन्म दिया। पहले से दो लड़की के बाद अब लड़के के जन्म पर श्यामा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आपातकालीन सेवा क्08 के कर्मियों ने “च्चा “च्चा का उपचार किया, दोनों के पूरी तरह से स्वस्थ्य होने के चलते क्08 कर्मियों ने परिजनों के आग्रह पर “च्चा “च्चा को वापस साहिया छोड़ दिया।

स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल होने से लोगों में आक्रोश

दो सौ गांवों के केंद्र ¨बदू पीपीपी मोड पर संचालित साहिया सीएचसी में जनवरी से चरमराई स्वास्थ्य सेवा पटरी पर आने का नाम नहीं ले रही है। रोजाना उल्टी दस्त के मरीज बिना उपचार के सीएचसी से लौट रहे हैं, जनवरी के बाद से स्वास्थ्य सेवाएं इतनी बदहाल है कि सामान्य मरीजों को भी दवा नहीं मिल रही है। अस्पताल में न चिकित्सक हैं और न ही अन्य स्टाफ, बिजली भी कटी पड़ी है। स्थानीय लोगों नेवी ग्राम प्रधान मोहन लाल शर्मा, उत्पाल्टा प्रधान सतपाल राय, सुरेश चौधरी, गंभीर सिंह, अनिल शर्मा, र¨वद्र, चमन सिंह, अमर सिंह, गोपाल सिंह आदि ने प्रशासन को चेतावनी दी कि पंद्रह दिन के भीतर स्वास्थ्य सेवा न सुधरने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Posted By: Inextlive