CHANDIL: अपनी औलाद की खातिर पड़ोसी के सात माह की बच्ची को अगवा किया और बलि चढ़ा दी। दिल दहलाने वाली यह घटना है तिरूलडीह थाना क्षेत्र के चौड़ा गांव की। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। गुरुवार को चौका थाने में डीएसपी संदीप भगत ने बताया कि चौड़ा निवासी सुभाष गोप ने अपनी सात माह की बच्ची संगीता की चोरी कर बलि चढ़ाने का आरोप पड़ोसी ढोंगी करमू कालिंदी व तिरूलडीह निवासी तांत्रिक भदोय कालिंदी पर लगाया था। उसने पुलिस को बताया था कि बच्ची को चोरी के बाद उसी रात को उसकी बलि देकर शव को बालू में दबा दिया गया है। पुलिस उक्त स्थान पर छानबीन भी की, लेकिन बॉडी नहीं मिली।

धारदार हथियार बरामद

डीएसपी ने बताया कि जिस धारदार हथियार (दाउली) से बच्ची की बलि दी गई उसे पुलिस ने भदोय कालिंदी के घर से बरामद कर लिया है। साथ ही उन्होंने बताया कि करमू कालिंदी अपने घर में मां मनसा की मूर्ति रख कर पूजा-पाठ करता है और लोगों की समस्या निराकरण के नाम पर ठगने का काम करता है। वहीं तिरूलडीह निवासी भदोय कालिंदी भी अपने घर में सांपों का बसेरा (टील्हा) बनाकर तांत्रिक बनकर लोगों को ठगता है।

नहीं थी कोई संतान

जानकारी के मुताबिक भदोय कालिंदी की शादी आठ साल पहले हुई थी। इसके बावजूद उसकी कोई संतान नहीं है। संतान के लिए दोनों आरोपियों ने मिलकर ख्म् मई को अमावस्या की रात सात माह की बच्ची संगीता की चोरी कर तिरूलडीह नदी किनारे स्थित श्मशान घाट पर बलि दे दी। डीएसपी ने बताया कि पुलिस बॉडी को बरामद करने का प्रयास कर रही है।

संदेह के आधार पर गिरफ्तारी

डीएसपी ने बताया कि आरोपी ढोंगी करमू कालिंदी का घर बच्ची के घर के पीछे है। जब से बच्ची की चोरी हुई थी तब से वह अपने घर से गायब था। संदेह के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया तो दोनों ने जुर्म कबूल लिया।

Posted By: Inextlive