- विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभागी बच्चों की सोच को सराहा गया

FATEHPUR: बाल वैज्ञानिकों ने ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज राधानगर में बाल वैज्ञानिक विज्ञान प्रदर्शनी में अपनी सोच झलकाई। बाल वैज्ञानिकों के द्वारा बनाए गए मॉडल खूब सराहे गए। प्रतिभावान छात्र-छात्राओं की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें सम्मानित ि1कया गया।

बेहतरीन मॉडल के लिए सम्मान

गुरुवार को कॉलेज कैंपस में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें उत्साह के साथ च्च्चों ने प्रतिभाग किया। वैज्ञानिकों के शोध पर आधारित मॉडल प्रदर्शनी के लिए रखे गए। शिक्षकों और प्रबंधतंत्र द्वारा रखे गए मॉडलों से संबंधित जानकारी च्च्चों से ली। च्च्चों ने पलक झपकते ही पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए तो निरीक्षण करने वाले भी अचरज में आ गए। अध्यक्ष शिव पाल पाण्डेय और प्रधानाचार्य विनय प्रताप सिंह ने कहाकि देश वैज्ञानिक युग में कदम रख चुका है। विद्यालय इसकी प्रथम श्रेणी है। यहीं की प्रयोगशाला से न्यूटन और आइंस्टीन व रदरफोर्ड जैसे वैज्ञानिकों को जन्म दिया जाता है। च्च्छे मॉडलों का अवलोकन कर च्च्चों को सम्मानित किया गया।

Posted By: Inextlive